IND vs NZ: शतक से चूके विराट कोहली, मगर रच डाला इतिहास

विश्वकप के अपने पांचवें मुकाबले में भारत ने रविवार 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड को चार विकेट से शिकस्त दी. भारत की इस जीत में बैटर विराट कोहली और गेंदबाज मोहम्मद शमी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. शमी ने जहां तीसरी बार अपने करियर में पांच विकेट चटकाए, वहीं कोहली शतक से महज पांच से चूक गए.

विश्वकप के अपने पांचवें मुकाबले में भारत ने रविवार 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड को चार विकेट से शिकस्त दी. भारत की इस जीत में बैटर विराट कोहली और गेंदबाज मोहम्मद शमी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मोहम्मद शमी ने जहां तीसरी बार अपने करियर में पांच विकेट चटकाए, वहीं विराट कोहली शतक से महज पांच से चूक गए अन्यथा वे सचिन तेंदुलकर के एकदिवसीय क्रिकेट में 49 शतक के रिकाॅर्ड की बराबरी कर लेते. विराट कोहली ने बांग्लादेश के साथ मुकाबले में 103 रन बनाकर 48 सेंचुरी बना लिया था. कल के मैच में विराट कोहली 95 रन पर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने टीम को जीत के दरवाजे तक पहुंचा दिया था और जीत का चौका रविंद्र जडेजा ने लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >