झारखंड: 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा समेत तीन के साहिबगंज आवास पर सीबीआई की रेड

रांची सीबीआई की टीम ने पंकज मिश्रा, दाहू यादव एवं पवित्र यादव के साहिबगंज आवास पर गुरुवार को छापेमारी की. आपको बता दें कि अवैध खनन की सीबीआई जांच रोकने के लिए पंकज मिश्रा द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पिछले दिनों खारिज कर दी गयी थी.

साहिबगंज, राजा नसीर: झारखंड के साहिबगंज जिले में एक हजार करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा, दाहू यादव एवं पवित्र यादव के आवास पर गुरुवार को रांची सीबीआई की टीम ने छापेमारी की. साहिबगंज एसडीओ कोठी स्थित पंकज मिश्रा के आवास पर सीबीआई के द्वारा छापेमारी की गई. आपको बता दें कि अवैध खनन की सीबीआई जांच रोकने के लिए पंकज मिश्रा द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पिछले दिनों खारिज कर दी गयी थी.

15 दिसंबर को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

गौरतलब है कि साहिबगंज अवैध खनन मामले में सीबीआई जांच के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए पंकज मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्ट की बेंच ने सुनवाई की और हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. अब इसकी अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी.

Also Read: पंकज मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, अवैध खनन मामले में CBI ने दर्ज की प्राथमिकी

जुलाई 2022 में पंकज मिश्रा की हुई थी गिरफ्तारी

मालूम हो कि पंकज मिश्रा को पिछले साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया है. पंकज मिश्रा इन दिनों जेल में है. इससे पहले 24 नवंबर को भी सीबीआई की टीम आयी थी. घर में इस वक्‍त पंकज मिश्रा के परिजन हैं. फिलहाल जांच जारी है. इससे पूर्व भी ईडी द्वारा तीन बार छापेमारी की गई थी .

Also Read: झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन 6 दिसंबर को आएंगे खरसावां, 345 करोड़ की देंगे सौगात, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >