PHOTOS: राजस्थान घूमने जाएं तो करौली की इमरती का स्वाद लेना न भूलें, तस्वीर देख मुंह में आ जाएगा पानी

Emirati: सभी भारतीयों के बीच इमरती सबसे अधिक पसंद किया जाता है. भारत के सभी राज्यों में लगभग इमरती बनाई जाती है. वैसे तो इमरती, राजस्थान के करौली का सबसे खास और पसंदीदा मीठा पकवानों में से एक है. चलिए जानते हैं विस्तार से

Emirati: सभी भारतीयों के बीच इमरती सबसे अधिक पसंद किया जाता है. भारत के सभी राज्यों में लगभग इमरती बनाई जाती है. वैसे तो इमरती, राजस्थान के करौली का सबसे खास और पसंदीदा मीठा पकवानों में से एक है. यह पूरे शहर की मिठाई की दुकान पर 24 घंटे तैयार मिलता है. चलिए जानते हैं विस्तार से

बूरा बताशा बाजार

राजस्थान में बूरा बताशा बाजार को इमरती का अड्डा कहा जाता है. सुबह से लेकर रात तक बाजार में इमरती की महक फैली रहती है. इस बाजार के अंदर पंचायती मंदिर के शिवशंकर मिष्ठान भंडार की दुकान है.

Also Read: Shardiya Navratri 2023: ये हैं मां दुर्गा के फेमस मंदिर, जहां नवरात्रि में दर्शन के लिए आते हैं विदेशी भक्त

यहां की इमरती का स्वाद पूरे बाजार में फेमस है. यह दुकान 50 साल से भी ज्यादा पुरानी है. यहां पर आपको शुद्ध उड़द की दाल, देसी घी और पीतल के बर्तनों में तैयार की हुई इमरती मिलेगी.

शिवशंकर मिष्ठान भंडार की इमरती


राजस्थान में शिवशंकर मिष्ठान भंडार की इमरती काफी मशहूर है. यह करीब 50 साल से अधीक समय से इमरती बनते हुआ आ रहा है. दुकान के वर्तमान मालिक अशोक गुप्ता बताते हैं कि इमरती को बनाने के लिए सबसे पहले शुद्ध उड़द को घंटे 2 घंटे पहले भिगोया जाता है.

फिर उसे अच्छी तरह पिसा जाता है और मैदा या अरारोट का टाका लगाकर इसको शुद्ध देसी घी में बनाया जाता है. बात करे भाव की तो यहां की इमरती की कीमत 340 रुपए प्रति किलो है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >