Cricket World Cup 2023: भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने जा रहे हैं चेन्नई तो इन फूड्स को जरूर उठाएं लुत्फ

Cricket World Cup 2023, Famous Foods Of Chennai: आपको बता दें चेन्नई खान पान के लिए भी काफी मशहूर है. साउथ इंडिया का इडली डोसा काफी प्रसिद्ध है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि चेन्नई में इडली डोसा के अलावा क्या क्या खाया जा सकते हैं

Cricket World Cup 2023, Famous Foods Of Chennai: भारत का पहला वर्ल्ड कप मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्र्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा. इस मैच को शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है. आपको बता दें चेन्नई खान पान के लिए भी काफी मशहूर है. साउथ इंडिया का इडली डोसा काफी प्रसिद्ध है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि चेन्नई में इडली डोसा के अलावा क्या क्या खाया जा सकते हैं

चेन्नई में मुरुकु

चेन्नई की सड़कों पर बिकने वाला एक डीप फ्राई, कुरकुरे स्नैक, मुरुक्कू चावल के आटे, नमक, बेसन और जीरा का उपयोग करके बनाया जाता है. स्नैक्स को कॉइल के आकार में बनाया जाता है और चाय के साथ परोसा जाता है.

उथप्पम

उत्तपम उसी प्रकार की डिश होती है जिस प्रकार से डोसा होता है, हालांकि है उसकी तुलना में थोड़ी ज्यादा पतली होती है और इसको बीच में से सब्जियों के साथ भरा जाता है. इसके अलावा इसको सांभर और चटनी के साथ सर्व किया जाता है.इसकी मुख्य तैयार दो प्रकार की डिश होती है जिन्हें घी उत्थपम और दही उत्थपम के रूप में जाना जाता है.

पुट्टु

पुट्टु दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध नाश्ता है. पुट्टू बनाने के लिए चावल को पिसा हुआ और बेलनाकार आकार के बर्तन में उबाला जाता है. इसके बाद पुट्टू को घिसे हुए नारियल के साथ तैयार किया जाता है और मीठे पकवान या करी के साथ परोसा जाता है. परोसा जाने वाला मीठा व्यंजन या तो केला या पाम चीनी होती है. कुछ जगहों पर पुट्टी के साथ दाल, छोले, मछली और मटन से बनी करी परोसी जाती है. यह चेन्नई के सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक है.

भज्जी

उत्तरी भारत में जिस चीज को पकोड़े के नाम से जाना जाता है उसे ही दक्षिण भारत में भज्जी के रूप में जाना जाता है. हालांकि दक्षिण भारत के कई बड़े महानगरों में भज्जी एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड के रूप में प्रसिद्ध है परंतु चेन्नई में यह कुछ खास है,अलग-अलग प्रकार की चटनी बनाने में वहां के स्थानीय निवासियों की महारत इस डिस को चेन्नई के लिए और अधिक लोकप्रिय बना देती है.

कौथु पराठा

बिस्कुट बनाने में जिस तरह के महीन और पिसे हुए गेहूं का इस्तेमाल होता है,ठीक उसी प्रकार के गेहूं के माध्यम से बनाए जाने वाला यह पराठा उत्तरी भारत में बनने वाले लच्छा पराठा के समान ही होता है. अलग तरह का स्वाद लाने के लिए इस पराठे के साथ में अंडा, सब्जी या फिर नॉन वेज भी मिलाया जाता है. हालांकि एक समय में यह एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड हुआ करता था, परंतु वर्तमान में इसकी मांग कम होने के कारण यह आपको केवल स्ट्रीट फूड को बढ़ावा देने वाले और स्थानीय कल्चर को बचाने में सक्रिय रेस्टोरेंटस में ही मिलता है.

वड़ा

वड़ा गोल डोनट आकार के डीप तले हुए पकौड़े होते है. यह खाने मे काफी कुरकुरे होते है. ये नारियल की चटनी या सांभर के साथ काफी स्वादिष्ट लगते है. ये उड़द की दाल से बनाये जाते है.

जिगरठंडा

चेन्नई का खास पेय पदार्थ जिगरथंडा, जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘ठंडा दिल’ गर्मियों के दौरान चेन्नई में काफी लोकप्रिय ठंडा और ताज़ा पेय है. पेय मदुरै में उत्पन्न हुआ था और धीरे-धीरे युवा पीढ़ी के बीच लोकप्रिय हो गया. सड़क किनारे स्टालों पर परोसे जाने वाले, ये पेय चेन्नई की भीषण गर्मी को मात देने के लिए एकदम सही है.

इडियप्पम

इडियप्पम एक ब्रेकफास्ट डिश है जिसे लोग अक्सर रोड साइड खाना पसंद करते हैं. ये डिश राइस नूडल से बनाई जाती है और इसमें बेहतरीन मसालों का मिश्रण आपकी सुबह को रंगीन बना सकता है. इस डिश को चावल के आटे से बने नूडल्स मसालों से गार्निश करके खिलाए जाते हैं.

कुझी पनियाराम

यह डिश चावल का आटा और उड़द की दाल से तैयार किया जाता है. आप अपने पसंद के अनुसार इसे मीठा या नमकीन का स्वाद ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >