Union Budget 2021 LIVE Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पेश कर रही है बजट 2021

How to watch budget 2020 LIVE streaming, Union Budget 2021, vitt mantri nirmala sitharaman Bhashan and Highlights : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे संसद में 2021-22 का बजट पेश करेंगी. इस दौरान देश की जनता को सरकार की ओर से बजट में कई अहम ऐलान किए जाने की उम्मीद है. एक अंतरिम बजट समेत मोदी सरकार का यह नौवां बजट होने वाला है. वहीं इस बार का बजट कई मायनों में खास और ऐतिहासिक होने वाला है. बजट के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब बजट की छपाई नहीं होगी. केंद्र सरकार के बजट से लोगों बड़ी उम्मीदें हैं. कोरोना महामारी से तबाह हो चुकी अर्थव्यवस्था को पटरी में लाने के लिए वित्त मंत्री अपने पिटारे से क्या निकालती हैं और आम लोगों को क्या लाभ देती हैं, इसका सभी को इंतजार होगा. बजट से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…

Live Updates
4:45 PM. 1 Feb 21 11:15 AM. 1 Feb

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में बजट 2021-22 पेश करने से पहले कैबिनेट की बैठक शुरू हुई.

4:45 PM. 1 Feb 21 11:15 AM. 1 Feb

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार संसद में बजट पारंपरिक बहीखाते की जगह टैब से पेश करेंगी.

4:45 PM. 1 Feb 21 11:15 AM. 1 Feb

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर वित्त मंत्रालय पहुंचे.

4:45 PM. 1 Feb 21 11:15 AM. 1 Feb

संसद में बजट पेश होने से पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने आवास पर पूजा की.

4:45 PM. 1 Feb 21 11:15 AM. 1 Feb

सरकार कर सकती है बड़े बदलाव 

कोरोना काल में पेश हो रहे बजट से देश की जनता को काफी उम्मदें हैं. सरकार आज पेश हो रहे बजट में कई बड़े बदलाव भी कर सरती है. जानकारी के मुताबिक सरकार नई और पुरानी रिजीम दोनों में बड़े बदलाव कर सकती है.

4:45 PM. 1 Feb 21 11:15 AM. 1 Feb

मोदी सरकार का ये 9वां बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे संसद में 2021-22 का बजट पेश करेंगी. एक अंतरिम बजट समेत मोदी सरकार का यह नौवां बजट होने वाला है.

मुख्य बातें

How to watch budget 2020 LIVE streaming, Union Budget 2021, vitt mantri nirmala sitharaman Bhashan and Highlights : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे संसद में 2021-22 का बजट पेश करेंगी. इस दौरान देश की जनता को सरकार की ओर से बजट में कई अहम ऐलान किए जाने की उम्मीद है. एक अंतरिम बजट समेत मोदी सरकार का यह नौवां बजट होने वाला है. वहीं इस बार का बजट कई मायनों में खास और ऐतिहासिक होने वाला है. बजट के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब बजट की छपाई नहीं होगी. केंद्र सरकार के बजट से लोगों बड़ी उम्मीदें हैं. कोरोना महामारी से तबाह हो चुकी अर्थव्यवस्था को पटरी में लाने के लिए वित्त मंत्री अपने पिटारे से क्या निकालती हैं और आम लोगों को क्या लाभ देती हैं, इसका सभी को इंतजार होगा. बजट से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >