Hot Air Balloon Ride in India: हॉट एयर बलून के लेने हों मजे, तो भारत के इन जगहों की करें सैर

Air Balloon Ride in India:हम सभी अनेक एडवेंचर और उससे जुड़ी एक्टिविटी करते रहते हैं,उसमें से मोस्ट पॉपुलर एक्टिविटी हॉट एयर बैलून का हैं. हॉट एयर बैलून में बैठ कर हवा में उड़ते हैं. हम आपको भारत की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप हॉट एयर बैलून राइड का मजेदार तरीके से लुत्फ उठा सकते हैं.

आज के परिवेश में अब पर्यटन के मायने बदल से गये हैं, जहाँ पहले पर्यटक केवल घूमने या दर्शन करने के लिए देशाटन करता था, परन्तु आज के दौर में घूमने, दर्शन करने के साथ ही साथ एडवेंचर, गेम एक्टिविटी या स्पोर्ट्स एक्टिविटी की तरफ भी रुझान पर्यटकों का बढ़ गया हैं. हम आपको भारत की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप हॉट एयर बैलून राइड का मजेदार तरीके से लुत्फ उठा सकते हैं.

राजस्थान में हॉट एयर बलून में दिखेगा खूबसूरत नजारा

भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में शामिल राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां लगभग हर कोई घूमना चाहेगा. यह राज्य जिस तरह देशी और विदेशी सैलानियों की मेहमान नवाजी के लिए फेमस है ठीक उसी तरह राज्य का जयपुर शहर हॉट एयर बैलून राइड के लिए भी फेमस है.

राजस्थान के जयपुर में हॉट एयर बलून एडवेंचर की डिटेल्स
  • स्थान जयपुर, राजस्थान

  • जयपुर में हॉट एयर बलून का विहंगम दृश्य देखना जयपुर में सबसे अच्छी चीजों में से एक है

  • कितनी देर तक चलेगी सवारी: 45 से 60 मिनट (लगभग)

  • गतिविधि के लिए सर्वोत्तम समय: मार्च से अक्टूबर

  • औसत ऊँचाई: 1200 फीट – 5000 फीट (लगभग)

  • उड़ान स्थान: आमेर किले के पास, 5 किलोमीटर (लगभग)

  • गतिविधि का समय: सुबह 8 बजे से सुबह 6 बजे तक (लगभग)

  • जयपुर में हॉट एयर बैलून की सवारी की औसत लागत: बच्चों के लिए 6000 रुपये (लगभग) और वयस्कों के लिए 12,000 रुपये (लगभग)

लोनावला में करें हॉट एयर बलून में मजे

महाराष्ट्र के लोनावाला शहर में इस मनोरंजक गतिविधि का मज़ा उठा सकते हैं. बैलून राइड करने के अलावा यहां आप गुफाओं, झीलों और हरियाली के बीच घूमने का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं. आपको बता दें कि इसके अलावा आप गोवा में भी इस राइड का मज़ा उठा सकते हैं.

लोनावला में हॉट एयर बलून एडवेंचर की डिटेल्स
  • जब आप लोनावला में हॉटएयर बलून से उड़ान भरेंगे, हरे-भरे हरियाली से भरपूर सह्याद्री पर्वत के करीब पहुंचेंगे तो आपको खुशी महसूस होगी.

  • कितनी देर तक चलेगी सवारी: 45 से 60 मिनट (लगभग)

  • गतिविधि के लिए सर्वोत्तम समय: मार्च से अक्टूबर

  • औसत ऊंचाई: 800 फीट – 4000 फीट (लगभग)

  • उड़ान स्थान: लोनावाला, मुंबई से 90 किलोमीटर (लगभग).

  • गतिविधि का समय: सुबह 6:15 से शाम 4 बजे तक (लगभग)

  • लोनावाला, महाराष्ट्र में हॉट एयर बैलून की सवारी की औसत लागत: 9,800 INR (लगभग) – 15,000 INR (लगभग)

कनार्टक के हंपी में लें हॉट एयर बलून के मजे

हॉट एयर बैलून के लिए कर्नाटक का हम्पी शहर कभी अच्छा स्थान माना जाता है. यहां राइड का मजा उठाने के साथ-साथ आप श्री विरूपाक्ष मंदिर, श्री कृष्ण मंदिर और महानवमी डिब्बा जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं.

 में हॉट एयर बलून एडवेंचर की डिटेल्स

हम्पी  में हॉट एयर बलून एडवेंचर की डिटेल्स

हम्पी और उसके शिलाखंडों का समृद्ध इतिहास सबसे अच्छी तरह तब देखा जाता है जब आप 500 फीट (लगभग) तक आकाश में उड़ते हैं.

कितनी देर तक चलेगी सवारी: 45 से 60 मिनट (लगभग)

गतिविधि के लिए सर्वोत्तम समय: मार्च से अक्टूबर

औसत ऊँचाई: 500 फीट – 4000 फीट (लगभग)

उड़ान स्थान: मैसूर, हम्पी

गतिविधि का समय: सुबह 6:15 से शाम 6 बजे तक (लगभग)

हम्पी में हॉट एयर बैलून की सवारी की औसत लागत: 10,000 INR (लगभग) -12,000 INR (लगभग)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >