Holi 2023 Date: होली 7 या 8 मार्च को, ना हों कंफ्यूज, यहां देखें सही डेट

Holi 2023 Date: इस साल होली 8 मार्च 2023 को खेली जाएगी. होली को धुलण्डी के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं होलिका दहन की डेट

Holi 2023 Date: होली से एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan) जिसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है. जबकि दूसरे दिन रंग का त्योहार होली का दिन होता है. होली में लोग एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाते हैं और एक दूसरे के गले लगकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल होली की डेट को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है. आइए जानते हैं होलिका दहन की डेट और कब खेली जाएगी रंगो वाली होली.

फाल्गुन पूर्णिमा 2023

हिंदू कलेंडर के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि जो कि इस साल 6 मार्च 2023 को है. पूर्णिमा तिथि शाम 4.17 बजे से शुरू होकर अगले दिन 7 मार्च 2023 को शाम 6.09 बजे तक है.

होलिका दहन 2023

इस साल होलिका दहन 7 मार्च 2023 को मनाया जाएगा है. होलिका दहन को छोटी होली भी कहा जाता है. होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6:31 से रात 08:58 तक रहेगा.

होली शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 6 मार्च 2023 को शाम 04 बजकर 17 मिनट से शुरू होगी, अगले दिन 7 मार्च 2023 को शाम 06 बजकर 9 मिनट पर होगी. होलिका दहन इस वर्ष 7 मार्च 2023 को है. इस दिन होलिका दहन (Holika dahan 2022 shubh muhurat) का शुभ मुहूर्त 06:31 से 08:58 तक रहेगा. इसे छोटी होली भी कहते हैं.

धुलण्डी और बड़ी होली 2023

इस साल होली 8 मार्च 2023 को खेली जाएगी. होली को धुलण्डी के नाम से भी जाना जाता है. होली के दिन सभी एक दूसरे से गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगा लेते हैं. होली के दिन घरों में खूब सारे पकवान भी बनाये जाते हैं. लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई भी देते हैं.

मथुरा और ब्रज में लट्ठमार होली

हर साल होली से कुछ दिन पहले मथुरा और ब्रज में लट्ठमार होली खेली जाती है.लट्ठमार होली विश्व प्रसिद्ध है.इस बार लट्ठमार होली 28 फरवरी 2023 को खेली जाएगी.द्वापर युग में राधा-कृष्ण लट्ठमार होली खेलते थे, यह परंपरा आज तक निभाई जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >