Holashtak 2023 Upay: शुरू होने वाला है होलाष्टक, इन दिनों जरूर कर लें ये कार्य, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

Holashtak 2023 Upay: इस साल होलाष्टक 27 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 7 मार्च तक चलेगा. र्मिक मान्यता के अनुसार होलाष्टक के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है. यहां हम होलाष्टक के दौरान सेहत और धन आदि परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ सरल उपाय बता रहे हैं.

Holashtak 2023 Upay: रंगों के सबसे पावन पर्व होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं. शास्त्रों में फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर होलिका दहन तक की अवधि को होलाष्टक कहा जाता है. इस साल होलाष्टक 27 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 7 मार्च तक चलेगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार होलाष्टक के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है, जिसमें शादी, ब्याह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि जैसे कार्य शामिल हैं. यहां हम होलाष्टक के दौरान सेहत और धन आदि परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ सरल उपाय बता रहे हैं.

श्रीकृष्ण के बालरूप की करें पूजा

होलाष्टक के दौरान आपको भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूपों की फल-फूल, गुलाल, धूप-दीप से पूजा करना चाहिए, इस अवसर पर के बालरूप की खास तौर से पूजा करने और उनके मंत्रों का जाप करने को कहा गया है. इससे आपको सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी, दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी.

होलाष्टक के दौरान करें हनुमान चालीसा का नियमित पाठ

होलाष्टक के दौरान हनुमान चालीसा के पाठ का भी काफी महत्व है. हनुमान चालीसा के पाठ से शारीरिक और मानसिक व्याधाएं दूर होती हैं.

आर्थिक समस्या दूर करने के लिए करें ये उपाय

अगर आपके जीवन में आर्थिक समस्याएं हैं और आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो होलाष्टक के दिनों में माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए, इसके साथ ही श्रीसूक्त का पाठ करने सेमाता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है.

ऐसे मिलती है बड़ी समस्याओं से मुक्ति

होलाष्टक के दौरान विष्णु के नृसिंह अवतार की पूजा का भी काफी महत्व है. इनकी पूजा करने से बड़ी से बड़ी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है.

होलाष्टक में क्या करें

1. होलाष्टक के दौरान रंगभरी एकादशी, आमलकी एकादशी, प्रदोष व्रत हैं जैसे त्योहार आने वाले हैं, आप इन व्रतों को रखें और पूजन करें.

2. फाल्गुन पूर्णिमा पर स्नान और दान करके पुण्य लाभ प्राप्त करें.

3. इस दौरान पड़ने वाली पूर्णिमा यानी फाल्गुन पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करें.

4. होलाष्टक में ग्रह उग्र होते हैं, उनकी शांति के उपाय करें, मंत्रों का जाप करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >