Hindu Nav Samvatsar 2080: कल 22 मार्च से होगा प्रारंभ होगा हिन्दू नववर्ष, नल नाम का होगा नया संवत

Hindu Nav Samvatsar 2080: 22 मार्च से हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2080 प्रारंभ होगा , इस नवीन संवत्सर का नाम नल होगा, 2023 में हिन्दू नव वर्ष बुधवार से आरंभ हो रहा है, अतः नए सम्वत् का राजा बुध व मंत्री शुक्र होगा .

पंडित विवेक शास्त्री

Hindu Nav Samvatsar 2080: सनातन धर्म की मान्यता अनुसार 22 मार्च से हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2080 प्रारंभ होगा , इस नवीन संवत्सर का नाम नल होगा, 2023 में हिन्दू नव वर्ष बुधवार से आरंभ हो रहा है, अतः नए सम्वत् का राजा बुध व मंत्री शुक्र होगा . बुध के राजा होने से अच्छी वर्षा होने का योग है . घर घर में मांगलिक कार्य होंगे . शुक्र के मंत्री होने से टिड्डी, चूहा और जंगली जानवरों से फसलों को हानि होगी . अनाज सस्ता रहेगा नदियों में बाढ़ रहेगी. इस वर्ष रोहिणी नक्षत्र का वास समुद्र पर , संवत का वास मालाकार के घर, संवत का वाहन झूला होने से पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति बनी रहेगी.

सूर्य ग्रहण , चन्द्रग्रहण व अधिकमास की स्थिति

इस वर्ष दो सूर्य ग्रहण का योग है . पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल और दूसरा 14 अक्तूबर को पड़ेगा किंतु भारत में ये सूर्य ग्रहण दृश्य नहीं होंगे जिसके कारण देशवासियों पर इसका प्रभाव नहीं माना जाएगा . जबकि आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को चन्द्रग्रहण का योग है . सावन महीने में अधिकमास का योग है . यह 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा .

ये है गुरु अस्त व सोमवती अमावस्या का योग

इस वर्ष गुरु अस्त 31 मार्च 2023 को अस्त होगा जोकि मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष एकादशी रविवार को दिनांक 29 अप्रैल 2023 को उदय होगा. इस वर्ष तीन सोमवती अमावस्या का योग है. प्रथम सावन मास दूसरी कार्तिक मास व तीसरी सोमवती अमावस्या का योग चैत्र मास में होगी.

राशियों पर शनि और बृहस्पति का प्रभाव

इस वर्ष शनि की साढ़े साती का प्रभाव मीन राशि के सिर पर , कुंभ राशि के पेट पर और मकर राशि के पैरों पर रहेगा . इस वर्ष शनि की ढैया का प्रभाव वृश्चिक राशि व कर्क राशि पर रहेगा . इस वर्ष व का प्रभाव मकर राशि की चौथी , कन्या राशि पर आठवीं, वृष राशि की बारहवीं में वृहस्पति उपयुक्त नही है . मेष और मिथुन राशि वालो का षडाष्टक है.

राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष

  • मेष राशि 2 लाभ 5 खर्च सम्मान

  • वृष 11 लाभ 11 खर्च लोकनिंदा

  • मिथुन 2 लाभ 11 खर्च रोग

  • कर्क 11 लाभ 5 खर्च विजय

  • सिंह 14 लाभ 02 खर्च विजय

  • कन्या 02 लाभ 11 खर्च रोग

  • तुला 11 लाभ 11 खर्च लोकनिंदा

  • वृश्चिक 2 लाभ 5 खर्च सम्मान

  • धनु 14 लाभ 08 खर्च लोकनिंदा

  • मकर 11 लाभ 05 खर्च विजय

  • कुम्भ 11 लाभ 05 खर्च विजय

  • मीन 14 लाभ 8 खर्च लोकनिंदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >