Himachal Election 2022: हिमाचल में कौन होगा CM? रेस में ये नाम सबसे आगे

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है, पर मुख्यमंत्री तय करना पार्टी के लिए आसान नहीं रहने वाला है. सीएम पद की रेस में आधा दर्जन से ज्यादा नाम हैं. इनमें से तीन नाम रेस में सबसे आगे दिख रहे हैं.

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए तैयारी दिख रही है. मुख्यमंत्री पद के कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस का मज़ाक उड़ाते हुए कहा था कि पार्टी में मुख्यमंत्री पद के कम से कम आठ दावेदार हैं. धर्मशाला के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा था, “कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है जहां कोई भी मुख्यमंत्री बनने का सपना देख सकता है.”

मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नामों की है चर्चा

मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नामों की काफी चर्चा हो रही है. इनमें सुखविंदर सिंह सुखू, मुकेश अग्निहोत्री और प्रतिभा सिंह का नाम सामने आया है.

सुखविंदर सिंह सुक्खू

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू ( Sukhwinder Singh Sukhu) को इस बार प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया था. सुक्खू को राहुल गांधी की पसंद माना जाता है. हालांकि उनके राजा वीरभद्र से मतभेद थे और कहा जाता है कि प्रतिभा सिंह उनकी ताजपोशी का पुरजोर विरोध करेंगी. सुक्खू हमीरपुर जिले की नादौन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वो जीते तो चौथी बार विधायक बनेंगे.

मुकेश अग्निहोत्री

मौजूदा नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) पहले राजा वीरभद्र सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं. प्रतिभा सिंह के करीबी माने जाते हैं और कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष उनका नाम सीएम के तौर पर आगे कर सकती है. लेकिन ब्राह्मण होना अग्निहोत्री की राजनीतिक कमजोरी के तौर पर देखा जा रहा है. चार बार के विधायक अग्निहोत्री ऊना जिले की हरोली सीट से लड़ रहे हैं.

प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं. मंडी लोकसभा सीट से सांसद प्रतिभा सिंह ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा. लेकिन वीरभद्र सिंह की विरासत के तौर पर वो सीएम पद का दावा कर सकती हैं क्योंकि कांग्रेस ने राजा वीरभद्र के चेहरे का इस्तेमाल पूरे प्रचार अभियान में किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >