हड्डियों को मिलेगी मजबूती और पेट रहेगा फुल, 10 मिनट में बनाएं कैल्शियम से भरपूर यह सुपरहेल्दी रागी पैनकेक

Ragi Pancake Recipe: अगर आप रोज एक ही तरह का ब्रेकफास्ट खाकर बोर हो चुके हैं, तो यह स्वाद और सेहत का शानदार कॉम्बिनेशन आपके दिन को बेहतर बना सकता है. लाइट, न्यूट्रिशियस और आसानी से बनने वाला यह ब्रेकफास्ट बिजी मॉर्निंग्स के लिए भी एकदम परफेक्ट है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और पूरा परिवार इसके स्वाद का भरपूर आनंद ले सकता है.

Ragi Pancake Recipe: अगर आप अपने दिन की शुरुआत एक हेल्दी और ज्यादा न्यूट्रिशियस ब्रेकफास्ट के साथ करना चाहते हैं, तो रागी पैनकेक आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस साबित हो सकता है. रागी में आपको भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम और बाकी सारे जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो सिर्फ आपकी हड्डियों को मजबूती नहीं देते हैं, ये आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं. अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें हर समय अपने फिटनेस की चिंता रहती है तो आपको जरूर रागी से बने इस पैनकेक को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करना चाहिए. जब आप ब्रेकफास्ट में इस सुपर हेल्दी पैनकेक को खाते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और आप बार-बार कुछ न कुछ खाते रहने की प्रॉब्लम से बचे हुए रहते हैं. इस डिश की सबसे खास बात होती है कि यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को काफी ज्यादा पसंद आता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

रागी पैनकेक बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप रागी का आटा
  • आधा कप दही
  • एक चौथाई कप सूजी
  • 1 बारीक कटी गाजर
  • 1 बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 1 बारीक कटी प्याज, ऑप्शनल
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी
  • आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • आवश्यकता अनुसार पानी
  • 1 से 2 चम्मच तेल या घी

रागी पैनकेक बनाने की रेसिपी

  • रागी पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में रागी का आटा, सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक चिकना और गाढ़ा बैटर तैयार कर लें.
  • अब इस बैटर में बारीक कटी गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, नमक और काली मिर्च डालें. इन सभी इंग्रीडिएंट्स को अच्छी तरह मिलाकर 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगा दें.
  • अब तैयार बैटर का एक लेडल पैन पर डालें और हल्के हाथ से राउंड शेप में फैला दें। इसके बाद इसे 2 से 3 मिनट तक अच्छे से पकने दें.
  • जब पैनकेक नीचे से गोल्डन होने लगे, तो इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह सेंक लें.
  • दोनों तरफ से गोल्डन और हल्का क्रिस्पी होने पर पैनकेक को प्लेट में निकाल लें. इसी तरह बाकी बैटर से भी पैनकेक तैयार कर लें.
  • गर्मागर्म रागी पैनकेक को हरी चटनी, दही या अपनी पसंद की किसी भी डिप के साथ परोसें और इसका आनंद लें.

ये भी पढ़ें: बच्चों की सेहत से नो समझौता, घर पर बनाएं बाजार जैसी वाटरमेलन आइस कैंडी, स्वाद और हाइड्रेशन का डबल डोज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >