Heeramandi OTT Release Date: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी जल्दी ही ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें क्या है खास

संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार का पहला लुक आज रिलीज कर दिया गया है. यह शो उस दुनिया के इर्द-गिर्द घूमता है, जहां 'तवायफें कभी रानियां हुआ करती थीं.' आइये जानते हैं कब ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के मंजे हुए फिल्म निर्माताओं में से एक हैं. उन्हें देवदास, गंगूबाई काठियावाड़ी और बाजीराव मस्तानी जैसी अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है.

अब डायरेक्टर जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार लेकर आ रहे हैं. इसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब सीरीज का फर्स्ट लुक आउट हो गया है.

मशहूर फिल्म निर्माता, संजय लीला भंसाली की ओर से निर्देशित इस सीरीज में बेहद प्रतिभाशाली मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख जैसे कलाकार शामिल हैं. यह शो उस दुनिया के इर्द-गिर्द घूमता है, जहां ‘तवायफें कभी रानियां हुआ करती थीं.’

https://www.instagram.com/p/C2ynglJOUcM/

हीरामंडी में सत्ता संघर्ष के बीच, गोलीबारी में पकड़ा गया एक युवा उत्तराधिकारी उत्तराधिकार के बजाय प्यार को चुनता है. स्वतंत्रता-पूर्व भारत में बढ़ते स्वतंत्रता आंदोलन के खिलाफ स्थापित, तवायफों (तवायफों) की कला को पकड़ने वाले अंतिम धागे को परीक्षण के लिए रखा गया है.

प्रेम, शक्ति, प्रतिशोध और स्वतंत्रता की एक महाकाव्य गाथा मानी जाने वाली हीरामंडी: द डायमंड बाजार 14 वर्षों से फिल्म निर्माता का जुनूनी प्रोजेक्ट रहा है. हीरामंडी 1 मई 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. 

Also Read: Heeramandi: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ का पहला पोस्टर आउट, जादुई अंदाज में दिखी सोनाक्षी सिन्हा

पहले टीजर में हम देखते हैं कि एक बेहतरीन सेट दिखाई देता है, जो भव्य तरीके से सजाया गया है. इसके बाद मनीषा की अपनी जादूई झलक देखने को मिलती है.

बाद में सभी हसीनाएं जबरदस्त डांस करती हैं. लास्ट में सोनाक्षी की झलक देखने को मिलती है, जो ब्लैक कलर की ड्रेस में महक की ओर देख रही होती हैं.

नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, यहां प्रसिद्ध भारतीय निर्माता संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज एवर: हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार पर आपकी पहली नजर है!

फैंस फर्स्ट लुक पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”देवदास से भी बड़ा सेट और बेहतरीन वेब सीरीज के लिए इंतजार नहीं कर सकती हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”इसका बेसब्री से इंतजार है… ऋचा चड्ढा गंगूबाई का किरदार निभाती नजर आ रही हैं… दिलचस्प है.”

Also Read: Horror Web Series: रोंगटे खड़े कर देंगी ये 8 हॉरर वेब सीरीज, OTT पर अभी करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >