HBSE Haryana Board Exam 2024: इस दिन से शुरू होने वाली हैं 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, देखें डेटशीट

HBSE Haryana Board Exam 2024: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी , सीनियर सेकेंडरी व डीएलएड की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर गुरुवार को डेटशीट जारी कर दी बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी.

HBSE Haryana Board Exam 2024: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की फरवरी-मार्च 2024 की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है.27 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी.अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां हरियाणा बोर्ड एग्जाम 2024 डेट चेक कर सकते हैं.वहीं, डेट शीट (HBSE 10th 12th Date Sheet 2024) जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से इसे भी डाउनलोड कर सकेंगे.

Also Read: BEL Recruitment 2024: अप्रेंटिस के 115 पदों पर निकली वैकेंसी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

HBSE Haryana Board Exam 2024: ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

फिर 10वीं व 12वीं एग्जाम डेट शीट लिंक पर क्लिक करें.

अब आपके सामने डेट शीट का एक पीडीएफ खुल जाएगा.

स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं.

सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में इस बार 25 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के आएंगे.इसमें प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा.वार्षिक उत्तर पुस्तिकाओं की डिजिटल मार्किंग की जाएगी.

डिजिटल मार्किंग करने से प्राप्त अंकों को गिनने में जो समस्या आती थी, उससे निजात मिली है.वही इस दौरान उत्तर पुस्तिकाओं के कोड भी डिजिटल मार्किंग में ऑटो मोड में होंगे.डिजीटल मार्किंग से मूल्यांकन की गुणवत्ता बढ़ेगी व परीक्षा परिणाम भी सटीक होंगे.उन्होंने बताया कि इस बार सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है.

Also Read: RPSC Admit Card 2023: सहायक प्रोफेसर समेत कई पदों के लिए भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें चेक

HBSE Haryana Board Exam 2024: पासिंग मार्क्स

हरियाणा बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है. हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >