Weather Update: हथिया नक्षत्र के प्रभाव से इन जगहों पर हो रही झमाझम बारिश, जानें क्या कहता है विज्ञान

Monsoon Update | Hathiya Nakshatra – हथिया नक्षत्र एक ऐसा समय होता है जब लगातार बारिश की हल्की फुहारें होती हैं. किसानों के लिए इस नक्षत्र को काफी अच्छा माना जाता है, जिसका उन्हें इंतजार रहता है. हथिया नक्षत्र 5 तारों का समूह है, जिसकी हाथ के पंजे के जैसी आकृति है.

Monsoon Update | Science of Hathiya Nakshatra : हथिया नक्षत्र के एक्टिव होने के साथ ही बिहार और झारखंड सहित पूर्वी भारत के अधिकांश भागों में झमाझम बारिश हो रही है. इसे देखते हुए मौसम विभाग (IMD Forecast) ने भारी बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने बिहार – झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही अन्य जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार चक्रवातीय प्रभाव के कारण प्रदेश के अधिकतर भागों में झमाझम बारिश होने की संभावना है.

Also Read: हथिया नक्षत्र क्या है और इसमें कितने दिन बारिश होती है? जानें इसके ज्योतिषीय और वैज्ञानिक पहलुओं को

3 और 4 अक्टूबर को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. 5 अक्टूबर को भी कुछ जगहों को छोड़ कर पूरे पूर्वी भारत में भारी बारिश हो सकती है. मौसम में अचानक आया यह बदलाव, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथिया नक्षत्र का प्रभाव माना जा रहा है.

हथिया नक्षत्र एक ऐसा समय होता है जब लगातार बारिश की हल्की फुहारें होती हैं. किसानों के लिए इस नक्षत्र को काफी अच्छा माना जाता है, जिसका उन्हें इंतजार रहता है. हथिया नक्षत्र 5 तारों का समूह है, जिसकी हाथ के पंजे के जैसी आकृति है. इसका ग्रह स्वामी चंद्र है. पश्चिम जगत में इसे α, β, γ, δ और ε Corvi से दर्शाया जाता है. तारामंडल में इसकी स्थिति 10VI00-23VI20 है.

आसमान में तारों के समूह को नक्षत्र कहते हैं. ये सभी नक्षत्र चंद्रमा के पथ में स्थित होते हैं. चंद्र पंचांग से इनकी गणना आसानी से की जा सकती है. चंद्रमा 27 नक्षत्रों में गति करता है. इन्हें ही प्रधान नक्षत्र माना जाता है. इसके साथ ही एक गुप्त नक्षत्र भी है, जो अभिजीत कहलाता है. इस तरह इनकी संख्या 28 हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >