आज सुहागिन महिलाएं बेहद शुभ योग में रखी हैं हरतालिका तीज का व्रत, इस Time पूजा करने पर मिलेगा शुभ फल

Hartalika Teej Vrat 2021 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri: आज भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखतीं हैं. हरतालिका तीज का व्रत इस साल 09 सितंबर यानि आज है. आइए जानते है इस व्रत से जुड़ी पूरी जानकारी…

Live Updates
7:31 PM. 9 Sept 21 2:01 PM. 9 Sept

जानें कब करनी चाहिए पूजा

हरतालिका तीज व्रत की पूजा प्रदोषकाल में की जाती है. यह दिन और रात के मिलन का समय होता है. पूजा करने के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मिट्टी (बालू रेत या काली मिट्टी) से प्रतिमा बनाई जाती है.

7:31 PM. 9 Sept 21 2:01 PM. 9 Sept

ये वस्त्र करें माता पार्वती को अर्पित

हरतालिका तीज का व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती को रेशम के वस्त्र अर्पित करने का विधान है. तीज की पूजा सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में करना सबसे शुभ माना जाता है.

7:31 PM. 9 Sept 21 2:01 PM. 9 Sept

रात्रि जागरण का होता है विशेष महत्व

हरतालिका तीज व्रत में रात्रि जागरण का विशेष महत्व होता है. इस व्रत में आठों पहर पूजन करने का विधान है, रात्रि के समय शिव-पार्वती के मंत्रों का जाप या भजन करना चाहिए.

7:31 PM. 9 Sept 21 2:01 PM. 9 Sept

व्रती महिलाएं जरूर करें ये काम

व्रती महिलाएं सबसे पहले देवी पार्वती और श‍िवजी की पूजा करें. इसके बाद 11 नवविवाहिताओं को सुहाग की पिटारी भेंट करें. ध्‍यान रखें क‍ि इस प‍िटारी में पूरा 16 श्रृंगार होना चाहिए. साथ ही पांच बुजुर्ग सुहाग‍िनों को साड़ी और बिछिया दें. इसके बाद पति के साथ उनके पैर छुएं.

7:31 PM. 9 Sept 21 2:01 PM. 9 Sept

अपने हाथ से खीर बनाकर लगाएं भोग

हरतालिका तीज के द‍िन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा के बाद अपने हाथ से खीर बनाकर माता पार्वती को भोग लगाएं. इसके बाद प्रसाद रूप में वह खीर पति को खिलाएं. फिर दूसरे दिन उपवास खोलने के बाद आप भी वही खीर खाएं. इससे दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है और जीवन सुखमय होता है.

7:31 PM. 9 Sept 21 2:01 PM. 9 Sept

नवविवाहिताएं इन बातों का रखें ख्याल

मान्यता है कि नवविवाहिताएं जिस तरह व्रत रख लेंगी, उसी तरह से हमेशा इस व्रत को करना होगा. इसलिए इस बात का ध्यान रखना है कि पहले व्रत से जो नियम आप उठाएं उनका पालन करें. अगर निर्जला ही व्रत रखा था तो फिर हमेशा निर्जला ही व्रत रखें. आप इस व्रत में बीच में पानी नहीं पी सकते.

मुख्य बातें

Hartalika Teej Vrat 2021 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri: आज भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखतीं हैं. हरतालिका तीज का व्रत इस साल 09 सितंबर यानि आज है. आइए जानते है इस व्रत से जुड़ी पूरी जानकारी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >