Hariyali Teej 2021: हरियाली तीज आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री और इस व्रत से जुड़ी पूरी डिटेल्स…

Hariyali Teej Puja vidhi samagri list Live Update: हिंदू धर्म में सावन मास में पड़ने वाली हरियाली तीज का विशेष महत्व है. इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजन करती हैं. आइये जानते है हरियाली तीज से जुड़ी पूरी जानकारी…

Live Updates
7:47 PM. 11 Aug 21 2:17 PM. 11 Aug

व्रत के दौरान ये काम न करें

हरियाली तीज का व्रत करने वाली महिलाओं को चाहिए कि इस दौरान वे किसी पर क्रोध न करें. व्रत के दौरान व्रती को लालच नहीं करना चाहिए क्योंकि हरियाली तीज का व्रत बहुत ही फलदायी माना जाता है.

7:47 PM. 11 Aug 21 2:17 PM. 11 Aug

हरियाली तीज के दिन मेहंदी लगाने की प्रथा

हरियाली तीज के दिन महिलाओं के बीच मेहंदी लगाने की परंपरा है. ऐसा माना जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को मनाने के लिए अपने हाथों में मेहंदी लगाई थी. जिसके बाद माता पार्वती के हाथों में लगी मेहंदी को देखकर भगवान शिव काफी प्रसन्न हुए थे.

7:47 PM. 11 Aug 21 2:17 PM. 11 Aug

कुंवारी कन्याएं भी रखती है हरियाली तीज का व्रत

हरियाली तीज का व्रत कुंवारी कन्याएं भी रख सकती है. मान्यता है कि कुंवारी कन्याएं जब इस व्रत को रखती है तो उनके विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती है. हरियाली तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है. व्रत के दौरान पूरे 16 शृंगार करके भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है.

Hariyali Teej 2021 Vrat Katha: हरियाली तीज आज, पढ़े व्रत कथा और जानें क्या है पर्व की मान्यता

7:47 PM. 11 Aug 21 2:17 PM. 11 Aug

हरियाली तीज का महत्व

हरियाली तीज का व्रत निर्जला रखा जाता हैं. हरियाली तीज का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना गया है. इस व्रत का विशेष पुण्य प्राप्त होता है. ये व्रत दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए किया जाता है.

Hariyali Teej Vrat 2021: हरियाली तीज आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत नियम

5:00 PM. 11 Aug 21 11:30 AM. 11 Aug

हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 अगस्त दिन मंगलवार की शाम 06 बजकर 11 मिनट से शुरू हो चुकी है. तृतीया तिथि 11 अगस्त 2021 दिन बुधवार की शाम 04 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी. सुबह 04 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 17 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा और दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 07 मिनट तक विजया मुहूर्त रहेगा. इस बार हरियाली तीज पर शिव योग नाम का बहुत ही शुभ योग भी बन रहा है. शिव योग को सभी प्रमुख योगों में से बहुत ही शुभ और सुख-संपदा देने वाला माना गया है.

4:25 PM. 11 Aug 21 10:55 AM. 11 Aug

आज के दिन शिव और माता पार्वती का हुआ था मिलन

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिव और देवी पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था. हरियाली तीज के दिन मां पार्वती को हरी साड़ी, हरी चूड़ियां और सुहाग का सामान अर्पित किया जाता है.

मुख्य बातें

Hariyali Teej Puja vidhi samagri list Live Update: हिंदू धर्म में सावन मास में पड़ने वाली हरियाली तीज का विशेष महत्व है. इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजन करती हैं. आइये जानते है हरियाली तीज से जुड़ी पूरी जानकारी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >