India vs Pakistan: पाकिस्तान को हराने के बाद भावुक हुए हार्दिक पांड्या, पिता को किया याद

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में भारतीय जीत के नायक विराट कोहली रहे जिन्होंने नाबाद 82 रन की पारी खेली, लेकिन हार्दिक पांड्या ने उनका पूरा साथ दिया. हार्दिक ने 40 रन बनाए और कोहली के साथ शतकीय साझेदारी निभायी.

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मेलबर्न में पाकिस्तान को हराने के बाद भावुक हो गये. उन्होंने इस ऐतिहासिक पल पर अपने पिता को याद किया. उन्होंने बताया, किस तरह उनके पिता बेटे का सपना पूरा करने के लिए दूसरे शहर आ गए थे.

भारत की जीत में हार्दिक पांड्या ने निभायी बड़ी भूमिका

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में भारतीय जीत के नायक विराट कोहली रहे जिन्होंने नाबाद 82 रन की पारी खेली, लेकिन हार्दिक पांड्या ने उनका पूरा साथ दिया. हार्दिक ने 40 रन बनाए और कोहली के साथ शतकीय साझेदारी निभायी. पांड्या ने 37 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 छक्कों और एक चौकों की मदद से 40 रन बनाये. जबकि विराट कोहली 53 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 82 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया.

Also Read: विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के डांस के दिवाने हुए फैन्स, सोशल मीडिया पर VIDEO हुआ वायरल

मैं केवल अपने पिता के बारे में सोच रहा था : हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, मैं केवल अपने पिताजी के बारे में सोच रहा था. मैं अपने पिता के लिए नहीं रोया था. मैं अपने बेटे को प्यार करता हूं लेकिन मैं जानता हूं क्या मैं वह कर पाऊंगा जो मेरे पिताजी ने मेरे लिए किया था। वह अपने साढ़े छह साल के बच्चे का सपना पूरा करने के लिए दूसरे शहर आ गए थे. उन्हें नहीं पता था कि जहां आज मैं हूं वहां पहुंच पाऊंगा. इसलिए यह पारी उनके लिए है. मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा. यदि उन्होंने मुझे मौका नहीं दिया होता तो मैं आज यहां खड़ा नहीं होता. उन्होंने बहुत बलिदान दिए. वह अपने बच्चों की खातिर दूसरे शहर में बस गए. मैं तब छह साल का था और और वह दूसरे शहर में बस गए और वहीं उन्होंने व्यवसाय किया. यह बहुत बड़ी बात है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >