Hanuman Ji Ki Aarti: मंगलवार को हनुमान जी की करें आरती, दूर होंगी जीवन की सारी बाधाएं, बस करने होंगे ये उपाय

Hanuman Ji Ki Aarti: हनुमान जी की आरती कर्पूर से करना शुभ माना जाता है. थाली में सिंदूर या रोली से स्वस्तिक बनाकर उस पर फूल और अक्षत डालना चाहिए. इसके बाद थाली में किसी कटोरी या दीये में कर्पूर जला कर हनुमान जी की आरती मुक्त कंठ से गानी चाहिए.

Hanuman Ji Ki Aarti: सनातन धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. वैसे ही मंगलवार हनुमान जी को समर्पित है. हनुमान जी कलियुग के जागृत देव हैं. हनुमान जी के स्मरण मात्र से रोग, शोक व कष्टों का निवारण हो जाता है. हनुमान चालीसा की चौपाई- संकट कटे, मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा, यह प्रमाणित करता है कि संकटमोचन के सुमिरन मात्र से भक्तों के सभी कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं. हनुमान जी कि पूजा में कुछ अहम सावधानियां बरतनी चाहिए, तभी आपका पूजा सफल होगा. पवनपुत्र हनुमान बाल ब्रह्मचारी हैं, इसलिए इनकी पूजा-अर्चना में ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना अनिवार्य है. इनकी पूजा के दौरान साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखना होता है. हनुमानजी की पूजा के बाद आरती जरूर करनी चाहिए.

मंगलवार को करें हनुमान जी की आरती

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।

अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।

दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।

लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।

लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।

पैठी पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।

बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।

सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।

कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।

जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै।

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।

Also Read: Hanuman Chalisa: जीवन के सभी कष्ट और बाधाओं से पाना हो मुक्ति, तो हर मंगलवार को जरूर पढ़ें हनुमान चालीसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >