Hansika Motwani Wedding: एक दूजे के हुए हंसिका मोटवानी-सोहेल कथुरिया,मुंडोता फोर्ट में लिए सात फेरे,VIDEO

Hansika Motwani wedding: हंसिका मोटवानी ने सोहेल कथुरिया संग सात फेरे लिए. कपल ने जयपुर में शादी की. उनकी शादी की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है. बता दें कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

Hansika Motwani Wedding: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया (Sohael Kathuriya) संग शादी के बंधन में बंध गई. हंसिका और सोहेल एक लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब फाइनली दोनों पति-पत्नी बन गए. कुछ दिन से एक्ट्रेस की शादी के जश्न की झलकियों की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अब कपल की शादी की तसवीरें सामने आई है, जिसमें हंसिका काफी खूबसूरत लग रही है.

एक-दूजे के हुए हंसिका- सोहेल

रविवार को हंसिका मोटवानी ने सोहेल कथुरिया संग जयपुर के ऐतिहासिक मुंडोता फोर्ट में सात फेरे लिए. इस शादी में उनके परिवार और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे. रेड लहंगे में एक्ट्रेस किसी हूर परी से कम नहीं लगी. साथ ही उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया. एक्ट्रेस ने चूड़ा और कलीरे भी पहना हुआ था. सोहेल ऑफ व्हाइट शेरवानी में काफी डैशिंग लगे.

हंसिका मोटवानी की शादी

हंसिका मोटवानी की ये ड्रीमी वेडिंग की तसवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. इस वीडियो में उनके भाई ‘फूलों की चादर’ लिए हुए है और वो लाल लहंगा पहनकर एंट्री करती दिख रही है. हंसिका अपने चुनरी से अपने चेहरे को ढके दिख रही है. वहीं, वरमाला के दौरान आतिशबाजी का भी इंतजाम किया गया था. एक वीडियो में, हंसिका और सोहेल पति-पत्नी के रूप में समारोह के बाद हाथ पकड़े नजर आए.

https://www.instagram.com/p/ClwNtnTAsQ_/
2 दिसंबर से शुरू हुआ था फंक्शन

हंसिका मोटवानी और सोहेल के शादी का उत्सव पिछले हफ्ते माता की चौकी के साथ शुरू हुआ. उसके बाद 2 दिसंबर से सारा फंक्शन शुरू हुआ. मुंडोता पैलेस में हल्दी सेरेमनी, सूफी रात, मेहंदी समारोह, हल्दी और संगीत का फंक्शन रखा गया था. इन सबकी तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई, जिसमें हर फंक्शन में एक्ट्रेस किसी अप्सरा से कम नहीं लगी.

हंसिका ने इन फिल्मों में किया है काम

गौरतलब है कि, हंसिका ने शाका लाका बूम बूम, सोन परी और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे टेलीविजन शो में एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया. ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया में भी उनका अहम रोल था. उन्होंने कई तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें एंजेयुम कधल, ओरु कल ओरु कन्नडी, वेलायुधम, थीया वेलाई सियानम कुमारु और सिंगम 2 शामिल है.

Also Read: Hansika Motwani: कोई मिल गया फेम हंसिका मोटवानी 16 साल की उम्र में कैसे दिखने लगी थी मैच्योर, ये थी वजह!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >