Gyanvapi Masjid Case Live: SC ने ज्ञानवापी केस में वाराणसी की सिवि‍ल कोर्ट को जल्‍द नि‍पटारे के दिए आदेश

Gyanvapi Masjid Case Live : सुप्रीम कोर्ट-श्रृंगार गौरी परिसर के सर्वेक्षण के खिलाफ ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन की याचिका पर आज सुनवाई होगी. बता दें कि सोमवार को वाराणसी की एक अदालत ने सोमवार को वहां के जिला प्रशासन को उस परिसर के अंदर सर्वेक्षण स्थल को सील करने का निर्देश दिया.

Live Updates
12:39 AM. 18 May 22 7:09 PM. 17 May

ज्ञानवापी प्रकरण पर समझें अब तक की सारी अपडेट्स 

12:39 AM. 18 May 22 7:09 PM. 17 May

ज्ञानवापी केस में वाराणसी की सिवि‍ल कोर्ट को आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मामले में वाराणसी की सिव‍िल कोर्ट को मामले का जल्‍द निपटारा करने के आदेश दिए हैं. कोर्ट में वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वीडियोग्राफिक सर्वेक्षण का आदेश देने वाले वाराणसी कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद की याचिका पर सुनवाई की जा रही थी.

12:39 AM. 18 May 22 7:09 PM. 17 May

ज्ञानवापी केस से कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा हटाए गए

ज्ञानवापी प्रकरण में सुनवाई के दौरान वाराणसी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को उनके पद से हटा दिया है. उन पर सर्वे के दौरान एक पक्ष की बात करने का आरोप लगा है. साथ ही, उन पर मीड‍िया में बातों को लीक करने का भी आरोप लगा है.

12:39 AM. 18 May 22 7:09 PM. 17 May

सर्वे के विरोध में दाखिल याच‍िका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वीडियोग्राफिक सर्वेक्षण का आदेश देने वाले वाराणसी कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद की याचिका पर सुनवाई शुरू की.

12:39 AM. 18 May 22 7:09 PM. 17 May

कोर्ट में ज्ञानवापी का दोबारा सर्वे कराने की मांग

वाराणसी की ज्ञानवापी प्रकरण में हिंदू पक्ष की ओर से एक बार फिर सर्वे कराने की मांग की गई है. कोर्ट में डाली गई नई अर्जी में शिवलिंग के पूरब की दीवार, नन्दी के मुख की तरफ तहखाना, तहखाने उत्तरी दीवार को हटा कर सर्वे की मांग की है. हिंदू पक्ष की ओर से रेखा पाठक, मंजू व्यास और सीता साहू ने यह अर्जी दी है.

12:39 AM. 18 May 22 7:09 PM. 17 May

शिवलि‍ंंग वाले स्‍थान पर तोड़फोड़ कर जांच करने की याच‍ि‍का दायर  

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्‍ज‍िद याचिका करने वाली महिलाओं में रेखा पाठक व अन्य ने कोर्ट में एक आवेदन देकर न्यायालय से शिवलिंग मिलने के आस-पास की जगह को तोड़ने की मांग की है. इसके पीछे उनका तर्क है क‍ि ऐसा करने से और जानकारी मिल सकेगी.

मुख्य बातें

Gyanvapi Masjid Case Live : सुप्रीम कोर्ट-श्रृंगार गौरी परिसर के सर्वेक्षण के खिलाफ ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन की याचिका पर आज सुनवाई होगी. बता दें कि सोमवार को वाराणसी की एक अदालत ने सोमवार को वहां के जिला प्रशासन को उस परिसर के अंदर सर्वेक्षण स्थल को सील करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >