Gullak 4 OTT: वेब सीरीज 'गुल्लक 4' की शूटिंग हुई पूरी, इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज

Gullak 4 OTT: टीवीएफ सीरीज 'गुल्लक' का चौथा सीजन कब आएगा, इसके बारे में फैंस जानना चाहते है. इसके तीनों सीजन को दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया है. अब चौथे सीजन को लेकर अपडेट आया है.

Gullak 4 OTT: टीवीएफ (द वायरल फीवर) का वेब सीरीज ‘गुल्लक‘ के चौथे सीजन का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. इस सीजन को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.

गुल्लक‘ सीजन 4 की शूटिंग खत्म हो गई है और इसकी जानकारी सामने आई है. निर्देशक श्रेयांश पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘गुल्लक’ 4 की शूटिंग पूरी हुई. हर -हर महादेव.

‘गुल्लक’ की कहानी एक मिडिल क्लास फैमिली के जीवन की छोटी-छोटी बारीकियों को खूबसूरती से दिखाती है. इसमें हर एक छोटे पहलू को बड़े गौर से दिखाया गया है.

इस वेब सीरीज में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मायर ने लीड रोल निभाया है. जमील और गीतांजलि इसमें पति-पत्नी के रोल में दिखे है.

ये शो लोगों के इमोशन्स को छूने में कामयाब हुआ है. इसके अब तक तीन सीजन आएं है और हर सीजन दर्शकों के दिल-दिमाग में बस गया. चौथे सीजन को लेकर दर्शक उत्साहित है.

इस वेब सीरीज की खासियत ये है कि इसे देखकर लोगों को ऐसा अनुभव होता है कि सीरीज की कहानी उनके जीवन से काफी मिलती जुलती है. निर्देशकों ने इस फिल्म को बड़े ही नेचुरल तरीके से प्रस्तुत किया है.

गुल्लक 4 की शूटिंग खत्म हो गई है, लेकिन इसके रिलीज डेट की जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन इतना तय है कि मेकर्स जल्द ही रिलीज डेट अनाउंस कर देंगे.

हाल ही में हर्ष मायर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था, जो इसके सेट से ली गई थी. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “ये चार लोग एक साथ, इसका सिर्फ एक ही मतलब हो सकता है, दर्शकों को अब गुल्लक के चौथे सीजन के लिए तैयार रहना चाहिए.”

Also Read: Gullak 4 OTT: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी पॉपुलर वेब सीरीज गुल्लक सीजन 4! नोट कर लें टाइम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >