शाहजहां शेख की गिरफ्तारी में देरी को लेकर स्पष्टीकरण से सहमत : राज्यपाल बोस

राज्यपाल बोस ने कहा, "मेरा बयान रिकॉर्ड पर है और इसमें देरी क्यों हुई, इसका कारण मुझे बताया गया है. मैं आश्वस्त हूं और इससे संबंधित विवरण नहीं देना चाहता क्योंकि जांच अभी भी जारी है.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस (Governor C.V. Anand Bose) ने शुक्रवार को कहा कि छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों पर हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी में देरी को लेकर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण से वह “आश्वस्त” हैं. राज्यपाल बोस हालांकि वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ अपनी मुलाकात के बारे में अधिक खुलासा नहीं करना चाहते थे क्योंकि जांच अभी भी जारी है. बोस ने संवाददाताओं से कहा, उन्होंने मुझे जो बताया है, वह हमें परेशान कर रहे कुछ ज्वलंत मुद्दों पर राज्य सरकार की सुविचारित राय है. विशेषतौर पर ईडी के उत्पीड़न की पृष्ठभूमि में. उन्होंने मुझे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है जिसे मैं गोपनीय रखना चाहूंगा क्योंकि जांच अभी भी जारी है.

मुख्य सचिव बी. पी. गोपालिका, गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने राजभवन में बृहस्पतिवार शाम बोस से मुलाकात की और उन्हें संदेशखाली में हुई घटना की जांच के बारे में जानकारी दी. राजभवन के सूत्रों ने बताया कि बैठक करीब एक घंटे तक चली. यह पूछे जाने पर कि शाहजहां को तुरंत गिरफ्तार करने के राज्यपाल के निर्देश पर अधिकारियों के क्या जवाब थे . राज्यपाल बोस ने कहा, “मेरा बयान रिकॉर्ड पर है और इसमें देरी क्यों हुई, इसका कारण मुझे बताया गया है. मैं आश्वस्त हूं और इससे संबंधित विवरण नहीं देना चाहता क्योंकि जांच अभी भी जारी है.

Also Read: पश्चिम बंगाल : सोनिया गांधी ने राज्य में छह सीटों पर गठबंधन को लेकर ममता बनर्जी को भेजा प्रस्ताव

बोस ने राज्य सरकार से राशन घोटाले की कार्यवाही के बारे में जानकारी देने को कहा था और इस संबंध में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को उनसे मिलने के लिए बुलाया था. राज्यपाल ने राज्य सरकार से एक रिपोर्ट पेश करने को कहा था कि शाहजहां को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया. उन्होंने यह भी स्पष्ट करने को कहा था कि क्या वह भारत में था या सीमा पार कर गया था.उन्होंने राज्य सरकार से “कानून और व्यवस्था मशीनरी की विफलता के लिए जिम्मेदारी तय करने और अपने कर्तव्यपालन में विफल रहने वाले पुलिस अधिकारियों को दंडित करने” के लिए भी कहा था.

Also Read: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर लॉ सेक्रेटरी को लिखा पत्र, प्रस्ताव पर जताई असहमति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >