Goodbye BO Collection Day 1: पर्दे पर नहीं चला अमिताभ-रश्मिका मंदाना का जादू, बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबाय ओपनिंग डे पर कमाल नहीं कर पाई. पहले दिन फिल्म की कमाई काफी कम रही. रश्मिका इस फिल्म से डेब्यू कर रही है. इसमें नीना गुप्ता भी अहम किरदार में है.

Goodbye Box Office Collection Day 1: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म गुडबाय (Goodbye) बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म का प्रमोशन काफी जोर-शोर तरीके से किया गया था, लेकिन इसका फायदा नहीं दिखा. ये एक पारिवारिक फिल्म है और काफी इसकी कहानी भावुक कर देने वाली है. पहले दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की.

फिल्म गुडबाय का कलेक्शन

फिल्म गुडबाय से रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है. इसमें नीना गुप्ता एक्ट्रेस की मां के रोल में दिखी. पावेल गुलाटी, एली अवराम, आशीष विद्यार्थी, और साहिल मेहता भी मूवी में है. बॉक्स ऑफिस की शुरुआती आकंड़ों के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2-3 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि उम्मीद है कि फिल्म को मिले अच्छे रिव्यूज से फायदा मिल सकता है.

अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय 

अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा से टक्कर मिल रही है. हालांकि विक्रम वेधा का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं है. इसके अलावा मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन भी है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन है.

Also Read: Goodbye Twitter Review: अमिताभ बच्चन-रश्मिका मंदाना की फिल्म देख लोग हुए इमोशनल, जानें मूवी का रिव्यू

फिल्म गुडबाय की कहानी

फिल्म गुडबाय की कहानी दिलों को छूती है. कहानी की शुरुआत में ही नीना गुप्ता की मौत हो जाती है, जो रश्मिका की मां होती है. मां को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा परिवार एक छत के नीचे आते हैं. जिसमें तारा के तीन भाई भी हैं. हरीश और उनके बच्चों के बीच मतभेद शुरू हो जाते हैं. वैचारिक से लेकर निजी मतभेद तक सबकुछ सामने आने लगते हैं.

रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म

रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो एनिमल में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ काम कर रही है. इसके अलावा पुष्पा के पार्ट 2 में भी वो है. वहीं, अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति 14 को होस्ट कर रहे है. इसके अलावा वो फिल्म ऊंचाई में अनुपम खेर, बोमन ईरानी के साथ नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >