पश्चिम बंगाल : भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीन करोड़ रुपये का सोना जब्त, एक गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए आरोपी को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के सुपुर्द कर दिया है. बीएसफ की ओेर से छापेमारी अभियान चलाने का सिलसिला जारी है. ताकि भारत-बांग्लादेश सीमा पर हो रहे अपराधों पर शिकंजा कसा जा सकें.

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर 3.09 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की छड़ें और ईंटें जब्त की गईं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अंगरेल सीमा चौकी क्षेत्र के हलदरपारा से सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) ने 4.82 किलोग्राम वजन की सोने की दो छड़ें और सोने के 30 बिस्कुट जब्त किए हैं.

बीएसएफ जवानों  ने एक को किया गिरफ्तार

सीमा की सुरक्षा कर रहे जवानों ने इचामती नदी में तीन व्यक्तियों को देखा, जो बांग्लादेश की ओर से भारत में आ रहे थे. बीएसएफ जवानों ने उनका पीछा किया और एक को पकड़ने में सफल रहे जबकि एक फरार हो गया. अधिकारियों ने बताया कि घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे हुई. आरोपी की पहचान प्रोसेनजीत मंडल के रूप में हुई है. आरोपी ने सीमा सुरक्षा बल को बताया कि उसे नदी पार करने और सोने की खेप भारत लाने के लिए एक व्यक्ति ने 500 रुपये दिए थे.

Also Read: WB News : ममता बनर्जी के खिलाफ सुकांत मजूमदार की कथित विवादित टिप्पणी पर तृणमूल का पलटवार
सीमा सुरक्षा बल है अलर्ट मोड में

जब स्थानीय निवासी मंडल बांग्लादेश की ओर गया तो एक व्यक्ति सोने के बिस्कुट और छड़ों के साथ उसका इंतजार कर रहा था. जब मंडल सोने के बिस्कुट और छड़ों को लेकर भारत लौट रहा था तभी सीमा सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया. अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए आरोपी को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के सुपुर्द कर दिया है. गौरतलब है कि बीएसफ की ओेर से छापेमारी अभियान चलाने का सिलसिला जारी है. ताकि भारत-बांग्लादेश सीमा पर हो रहे अपराधों पर शिकंजा कसा जा सकें. सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को भी 2 करोड़ का सोना बीएसएफ ने जब्त किया था.

Also Read: West Bengal : राज्यभर में तृणमूल की सद्भावना रैली आज, कोलकाता में ममता बनर्जी करेंगी नेतृत्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >