गिरिडीह : कैटरिंग के सामान व भूसी की बोरियों में छिपाकर बिहार भेजी जा रही 10 लाख की शराब जब्त, दो गिरफ्तार

गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि शहरी क्षेत्र में एक पिकअप वैन के जरिए अवैध तरीके से शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है. एसपी के निर्देश पर गिरिडीह व सरिया से 10 लाख की शराब बरामद की गई है.

गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : झारखंड से अवैध तरीके से शराब की खेप बिहार भेजे जाने के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. झारखंड पुलिस ने बुधवार को 10 लाख रुपए मूल्य की शराब जब्त की है. शराब की यह खेप गिरिडीह जिले के गिरिडीह और सरिया से बरामद हुई है. शराब के कार्टून कहीं कैटरिंग के सामान में छिपाकर रखे गए थे, तो कहीं भूसियों के बोरे में छिपाकर ले जाये जा रहे थे. बुधवार (17 जनवरी) को सुबह-सुबह गिरिडीह पुलिस ने गिरिडीह शहर और सरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की. इसमें भारी संख्या में शराब की बोतलें मिलीं, जिसे अवैध तरीके से बिहार भेजा जा रहा था. पुलिस ने शराब जब्त कर लिया. साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से शराब माफिया में हड़कंप मचा हुआ है.

गिरिडीह एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधारपर हुई कार्रवाई

पुलिस ने बताया है कि गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि शहरी क्षेत्र में एक पिकअप वैन के जरिए अवैध तरीके से शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है. इस सूचना के आधार पर नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने शहरी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर एक पिकअप वैन (बीआर 46 जी 8431) को रोककर चेकिंग की, तो उसमें 92 पेटी अंग्रेजी शराब मिली. इस वैन में शराब तस्करों ने कैटरिंग के सामान लोड कर रखे थे. उसी के नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी गईं थीं. पुलिस ने पिकअप वैन और शराब को जब्त कर लिया. साथ ही वाहन चालक संजय प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. संजय प्रसाद बोकारो जिले के बेरमो के सुभाष नगर का रहने वाला है.

Also Read: झारखंड: सरकारी शराब दुकान की आड़ में चल रहा अवैध शराब का कारोबार, वसूल रहे प्रिंट से अधिक कीमत
गाय को खिलाने वाली भूसी की बोरियों में रखे थे शराब

इसी तरह सरिया में भी गुप्त सूचना के आधार पर सरिया थाना क्षेत्र के भगतसिंह चौक पर एक 407 वाहन (डब्लूबी 67 बी 1023) को पुलिस ने रोक कर उसकी तलाशी ली. इस वाहन में 2952 बोतल अंग्रेजी शराब लोड थी. इसे बिहार भेजा जा रहा था. शराब की तस्करी के लिए अलग ही रास्ता चुना गया था. 407 मिनी ट्रक में गाय को खिलाने वाली भूसी की बोरियां लोड थीं. इन भूसी की बोरियों के नीचे शराब के कार्टून छिपाए गए थे. पुलिस ने इस मामले में वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है. वह गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया का रहने वाला है. उसका नाम राजा शर्मा है. पुलिस की मानें तो दोनों ही इलाकों में अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई में करीब 10 लाख रुपए के अवैध शराब मिले हैं.

Also Read: झारखंड: सरकारी शराब दुकान की आड़ में चल रहा अवैध शराब का कारोबार, वसूल रहे प्रिंट से अधिक कीमत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >