Giridih News : झारखंड के गिरीडीह में मुर्दों पर भी दर्ज है केस, जानें क्या है पूरा मामला

गिरीडीह में मृत व्यक्ति पर बी केस दर्ज हुआ, दरअसल मामला ये है कि कुछ दिनों पहले बेंगाबाद प्रखंड के कर्णपुरा मोड़ में सड़क दुर्घटना हाे गयी थी, जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम किया फिर सीओ के साथ मारपीट भी की, इस मामले पर 45 नामजद व 150 अज्ञात आरोपियों केस दर्ज है. जिसमें 3 मृत व्यक्ति भी शामिल हैं

गिरीडीह : कुछ दिनों पहले बेंगाबाद प्रखंड के कर्णपुरा मोड़ में सड़क दुर्घटना हाे गयी थी. घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम करते हुए सीओ के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की थी. इस मामले में बेंगाबाद के सीओ ने 45 नामजद व 150 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था. हैरत की बात यह है कि जिन 45 लोगों के नाम दिये गये हैं, उनमें से तीन लोगों की मौत पहले ही हो चुकी है.

हैरत यह है कि आवेदन के आलोक में बेंगाबाद पुलिस ने भी उपद्रवियों व ग्रामीणों के अलावा मृतकों को भी नामजद अभियुक्त बना दिया. हालांकि मामला सामने आने के बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी कमलेश पासवान का कहना है कि सीओ के आवेदन के आलोक में दर्ज प्राथमिकी में एक मृतक को नामजद किये जाने की जानकारी मिली है. उनका नाम हटाया जायेगा. यह पूछे जाने पर कि नामजद अभियुक्तों में से तीन मृतक हैं, तो कहा कि मृतक व निर्दोष लोगों का नाम हटाया जायेगा.

साल 2019 को हुई थी दिलजान मियां की मौत

कर्णपुरा पंचायत के सिमराढाब निवासी मो शमीम ने बताया कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा मोड़ में हुई सड़क दुर्घटना व सीओ के साथ मारपीट के मामले में उसके पिता दिलजान मियां को नामजद अभियुक्त बना दिया गया है जबकि पिता की मृत्यु 13 सितंबर 2019 को ही हो चुकी है.

तीन नवंबर 2016 को मरहूम हो गये हदीस मियां

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भोजदहा निवासी तैरुन बीबी ने बताया कि कर्णपुरा सड़क दुर्घटना मामले में उनके पति मो खलील उर्फ हदीस मियां को नामजद अभियुक्त बना दिया गया है जबकि उनकी मौत 03 नवंबर 2016 को ही हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >