गिरिडीह : जमुआ रेलवे स्टेशन से कटा हुआ शव बरामद

शंका जतायी जा रही है कि ट्रेन से गिर जाने के कारण वह कट गया और उसकी मौत हो गयी. अभी तक परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है.

मंगलवार की सुबह जमुआ रेलवे स्टेशन से पुलिस ने कटा हुआ शव बरामद किया. शव की पहचान कोडरमा जिला अंतर्गत नवलशाही थाना के फुलवरिया गांव निवासी मुकुल शर्मा पिता दिनेश शर्मा के रूप में हुई है. इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद परिजन शव को ले गये. इस संबंध में जमुआ थाना प्रभारी बिपिन कुमार ने कहा कि युवक काम करने के लिए कहीं जा रहा था. आशंका जतायी जा रही है कि ट्रेन से गिर जाने के कारण वह कट गया और उसकी मौत हो गयी. अभी तक परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है.

Also Read: गिरिडीह : पुल से नीचे गिरी युवती, स्थानीय युवकों ने इलाज के लिए लाया सदर अस्पताल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >