Ganesh Visarjan 2023 Video : आज इस मुहूर्त में की जाएगी विघ्नहर्ता भगवान गणेश का विसर्जन, जानें शुभ समय

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणेशजी की प्रतिमा को अपने घर लाकर उनकी पूजा- अर्चना करते है. इसके साथ ही अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करते है.

Ganesh Visarjan 2023: हिन्दू धर्म में भगवान श्री गणेश का अद्वितीय महत्व है. यह बुद्धि के अधिदेवता विघ्ननाशक है. कहा जाता है कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश अपने भक्तों को सभी प्रकार के विघ्नों का नाश कर देते है. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणेशजी की प्रतिमा को अपने घर लाकर उनकी स्थापना करते हैं और पूरी धूम-धाम के साथ भक्त इनकी पूजा- अर्चना करते है. इसके साथ ही अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करते है. इसके साथ ही दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन भी हो जाता है. इस बार अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर 2023 को मनायी जाएगी. इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं. भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से पंचामृत, मौसमी फल एवं तुलसीदल से की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >