Ganesh Visarjan 2023 Date and Time: 10 दिन तक घर पर न रख पाएं गणपति को तो इन दिनों में करें विसर्जन

Ganesh Visarjan 2023 Date and Time: अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश उत्सव का समापन होता है. कई भक्त कारणवश पूरे 10 दिनों तक बप्पा की मूर्ति नहीं रख पाते हैं ऐसे में आप चाहे तो 10 दिन से पहले गणपति बप्पा की विदाई कर सकते हैं.

Ganesh Visarjan 2023 Date and Time: 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया और इस दौरान भक्तों ने अपने घरों में भगवान गणेश का धूमधाम के साथ स्वागत किया. इस दौरान 10 दिनों गणपति जी घरों में विराजमान होते हैं और विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया जाता है. गणपति आगमन के बाद 10 दिनों तक उनका विशेष पूजन किया जाता है. इसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन उनकी विदाई होती है. माना जाता है कि विदाई के साथ गणपति अपने साथ तमाम विघ्‍न भी लेकर चले जाते हैं. कई भक्त कारणवश पूरे 10 दिनों तक बप्पा की मूर्ति नहीं रख पाते हैं। ऐसे में आप चाहे तो 10 दिन से पहले गणपति बप्पा की विदाई कर सकते हैं. अनुष्ठान और परंपराओं के आधार पर विसर्जन 1, 5, 3, 5, 7 और 11वें दिन किया जा सकता है. जानिए गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त.

गणपति विसर्जन का शुभ समय

  • पांचवें दिन जो भक्‍त गणेश विसर्जन करना चाहते हैं वो 23 सितंबर 2023 को सुबह 06.11 बजे से सुबह 07.40 बजे तक, सुबह 09.12 बजे से सुबह 10.40 बजे तक और दोपहर 01.43 बजे से रात 07.42 बजे तक विसर्जन कर सकते हैं.

  • सातवें दिन यानी 25 सितंबर 2023 को विसर्जन करने के लिए शुभ समय सुबह 05.38 बजे से 07.09 बजे तक, 08.39 बजे से 10.10 बजे तक, दोपहर में 01.11 बजे से 05.43 बजे तक और शाम 05.43 बजे से 07.12 बजे तक है.

  • अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन करना चाहते हैं तो 28 सितंबर 2023 को सुबह 06.11 बजे से 07.40 बजे तक, सुबह 10.42 बजे से दोपहर 03.10 बजे तक और शाम 04.41 से रात 09.10 बजे तक कर सकते हैं.

गणेश विसर्जन की पूजा विधि

जिस तरह पूरे विधि-विधान के साथ गणेश जी की स्थापना की जाती है उसी प्रकार विधि-विधान के साथ उनकी विदाई यानि विसर्जन भी किया जाता है. गणपति जी का विसर्जन करने से पहले उनका पूजन करें और मोदक का भोग लगाएं. इसके बाद गणेश जी की आरती करें और पूरे भक्तिभाव से जलाशय में गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन करें.

गणेश विसर्जन के समय बोलें ये मंत्र

ॐ गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठ, स्वस्थाने परमेश्वर

यत्र ब्रह्मादयो देवाः, तत्र गच्छ हुताशन ।।

यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्

इष्टकामसमृद्ध्यर्थ पुनरागमनाय च।।

ॐ श्री गणेशाय नमः

ॐ श्री गणेशाय नमः

ॐ श्री गणेशाय नमः

अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश उत्सव का समापन होता है. बप्पा को धूमधाम से विदाई दी जाती है और मूर्ति का नदी, तालाब में विर्सजन किया जाता है. आइए जानते हैं अनंत चतुर्दशी पर विष्णु पूजा का मुहूर्त और गणेश विसर्जन का मुहूर्त.

अनंत चतुर्दशी 2023 मुहूर्त (Anant Chaturdashi 2023 Muhurat)

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 27 सितंबर 2023 को रात 10 बजकर 18 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 28 सितंबर 2023 को शाम 06 बजकर 49 मिनट पर इसका समापन होगा.

विष्णु पूजा का मुहूर्त – सुबह 06.12 – शाम 06.49

अनंत चतुर्दशी 2023 गणेश विसर्जन का मुहूर्त (Anant Chaturdashi 2023 Ganesh Visarjan Time)

सुबह 10.42 – दोपहर 3.10

शाम 4.41 – रात 9.10

प्रात: 12.12 – दोपहर 1.42, 29 सितंबर

अनंत चतुर्दशी क्यों है खास (Anant Chaturdashi Significance)

अनंत चतुर्दशी श्रीहरि विष्णु ने 14 लोकों की रक्षा करने के लिए चौदह रूप धारण किए थे, इसलिए ये पर्व बहुत खास माना जाता है. इस दिन श्रीहरि विष्णु के अनंत रूपों की विधि विधान से पूजा की जाती है. 14 गांठ वाला सूत्र कलाई पर बांधा जाता है. मान्यता है ऐसा करने से बुरी शक्ति करीब नहीं आती, व्यक्ति पर आने वाले संकट टल जाते हैं.

अनंत चतुर्दशी पर क्यों बांधते हैं 14 गांठ वाला रक्षा सूत्र

धार्मिक मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा कर रक्षा सूत्र बांधने से व्यक्ति के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं. ये 14 गांठ भगवान विष्णु के 14 रूपों का प्रतीक मानी जाती है. कहते हैं कलाई पर इसे बांधने से सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है. मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है.

अनंत चतुर्दशी पर रक्षा सूत्र बांधने का मंत्र

अनंन्तसागर महासमुद्रे मग्नान्समभ्युद्धर वासुदेव।

अनंतरूपे विनियोजितात्माह्यनन्तरूपाय नमो नमस्ते॥

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >