Gadar 2: सनी देओल का तारा सिंह वाला लुक आया सामने, आर्मी के जवानों के साथ दिखे, फैंस बोले- हिंदुस्तान...

सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना गदर वाला लुक शेयर किया है. उन्होंने आर्मी डे के मौके पर कुछ फोटोज पोस्ट की है. एक्टर बहुत सारे आर्मी के जवानों के साथ दिख रहे है. बता दें कि दर्शक गदर 2 को काफी बेताबी से इंतजार कर रहे है.

Sunny Deol Gadar 2 Look: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) की ब्लॉकबस्टर फिल्म (Gadar 2) के बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तसवीरें वायरल हुई थी, जिसने लोगों को बेताब कर दिया था. एक लंबे अरसे से बड़े पर्दे पर तारा सिंह और सकीना को दोबारा देखने के लिए फैंस उत्साहित है. इस बीच एक्टर का तारा सिंह वाला लुक वायरल हो रहा है.

सनी देओल की लेटेस्ट तसवीर

सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना गदर वाला लुक शेयर किया है. उन्होंने आर्मी डे के मौके पर कुछ फोटोज पोस्ट की है. तसवीरों में वो ब्लैक कुर्ता और पायजामा पहने हुए है. साथ ही उन्होंने पगड़ी पहना हुआ है. एक्टर बहुत सारे आर्मी के जवानों के साथ दिख रहे है. वो उनके साथ जमीन पर बैठकर पोज दे रहे है. फोटो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/Cnbe_fWpdTI/?hl=en
यूजर्स के कमेंट

सनी देओल ने फोटोज के साथ शानदार कैप्शन भी लिखा है. एक्टर ने लिखा, मेरे नायकों को प्यार. इसपर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा. एक अन्य यूजर ने लिखा, गदर 2 का इंतजार है पाजी. एक यूजर ने लिखा, सनी पाजी आपका सारा फिल्म सुपरहिट होगा. एक यूजर ने लिखा, एक बार फिर से हैंडपंप उखाड़ने की तैयारी. एक यूजर ने लिखा, कब रिलीज होगी गदर फिल्म.

Also Read: Gadar: क्यों ‘तारा सिंह’ के रोल के लिए गोविंदा ने किया था मना? सनी देओल की फिल्म ने मचाया था तहलका

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी फिल्म

22 साल बाद, अनिल शर्मा गदर 2 के साथ तारा सिंह को वापस ला रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से, गदर 2 की रिलीज को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. अब, रिपोर्ट की मानें तो जी स्टूडियो ने निर्देशक अनिल शर्मा और अभिनेता सनी देओल के परामर्श से गदर की रिलीज की तारीख तय कर दी है. सूत्र ने बताया, ‘गदर 11 अगस्त, 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. दिलचस्प बात यह है कि इसी मौके पर संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल भी रिलीज होगी.

Also Read: Ameesha Patel: ‘गदर 2’ की सकीना ने बोल्ड अदाओं से किया फैंस को बेताब, यूजर्स बोले- तारा सिंह आज पक्का…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >