Gadar 2 में इस सुपरस्टार का होगा स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस! अनिल शर्मा का खुलासा, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. इस महीने के अंत तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी. गजर 2 साल 2023 के शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की 2001 में आई रोमांटिक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का जल्द ही सीक्वल आने वाला है. फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है. इस महीने के अंत तक पूरी फिल्म बनकर तैयार हो जाएगी. फैंस तारा सिंह और सकीना को बड़े बर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं. फिल्म का आखिरी शेड्यूल अहमदनगर में शूट किया जा रहा है. लव सिन्हा ने इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “गदर 2 के आखिरी शेड्यूल के लिए अहमदनगर में #naturallightphotography #shotlife.”

गदर 2 में होगी स्पेशल अपीयरेंस

अब अनिल शर्मा ने पिंकविला से बात करते हुए फिल्म का लेटेस्ट अपडेट फैंस के साथ शेयर किया हैं, उन्होंने कहा, ‘हम इस महीने गदर 2 की शूटिंग पूरी कर लेंगे. आखिरी शेड्यूल चल रहा है. जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बार फिल्म में कोई स्पेशल अपीयरेंस होगा? “गदर को किसी अभिनेता की जरूरत नहीं है, यह अपने आप में एक बड़ा अभिनेता है. उसे सिर्फ तारा सिंह (सनी देओल), सकीना (अमीषा पटेल) और जीते (उत्कर्ष शर्मा) की जरूरत है”.


अनिल शर्मा ने सनी और अमीषा के साथ शेयर की थी फोटो

हाल ही में अनिल शर्मा ने अपनी प्रमुख जोड़ी सनी और अमीषा के साथ एक तस्वीर साझा की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “पालमपुर शेड्यूल के आखिरी दिन #तारासिंह #सकीना के साथ एक पल साझा करना.. इन प्रतिष्ठित पात्रों के साथ फिर से जीने का क्या शानदार अनुभव है.” गदर 1 में अमरीश पुरी भी अहम भूमिका में थे.

साल 2018 के बाद होगी अमीष पटेल की वापसी

बता दें कि, सनी देओल की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं, लेकिन अब सभी की निगाहें गदर 2 पर हैं. निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन कथित तौर पर यह अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होन सकती है. इस फिल्म के लंबे अंतराल के बाद अमीषा पटेल की बॉलीवुड में वापसी भी करेगी. उनकी आखिरी रिलीज भैय्याजी सुपरहिट थी जिसमें सनी देओल भी थे और यह 2018 में रिलीज हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >