Gadar 2: हाथ में हथौड़ा लिए तारा सिंह दिखे एक्शन मोड में, फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन होगी रिलीज

‘गदर 2’ का पहला पोस्टर गणतंत्र दिवस पर जारी किया गया है. इसमें सनी देओल जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे है. साथ ही फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने फैंस को बताया है कि ये मूवी कब रिलीज होगी.

Gadar 2 first poster: सनी देओल और अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म ‘गदर 2’ लगातार चर्चा में है. 2001 की ब्लॉकबस्टर गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल गदर 2 को लेकर फैंस ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. फिल्म के सेट से कुछ समय पहले तसवीरें और वीडियोज सामने आए थे. इस बीच आज 74वां गणतंत्र दिवस पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है. इसमें सनी धांसू अंदाज में दिख रहे है.

‘गदर 2’ का पहला पोस्टर हुआ जारी

कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थी कि ‘गदर 2’ का पहला पोस्टर गणतंत्र दिवस पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने फैंस से किया ये वादा पूरा कर लिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दमदार पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, जार से बोले…हिंदुस्तान जिंदाबाद है…. जिंदाबाद था.. और जिंदाबाद रहेगा.. हिंदुस्तान की शान, तारा सिंह वापस एक्शन में! गदर 2, 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

दमदार अंदाज में दिखे तारा सिंह

पोस्टर में सनी देओल काफी इंटेस लुक में दिख रहे है. एक हाथ में हथौड़ा लिए वो काफी जबरदस्त लग रहे है. तारा सिंह वाले लुक में उनका अंदाज देखने लायक है. इस पोस्टर पर यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, इंतजार है फिल्म का. एक यूजर ने लिखा, सर ट्रेलर कब तक आएगा. एक यूजर ने लिखा, जय हिन्द. एक यूजर ने लिखा, ये 15 अगस्त को धूम मचेगी. एक और यूजर ने लिखा, रियल एक्शन का बाप वापस आ गया है.

Also Read: Gadar 2 के लिए सनी देओल ने चार्ज की तगड़ी रकम, फीस जानकर चौंक जाएंगे आप, सकीना को मिले इतने करोड़ रुपये
आर्मी डे पर एक्टर ने शेयर की फोटो

कुछ दिन पहले सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर आर्मी के जवानों संग फोटो पोस्ट किया था. आर्मी डे पर फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा था, मेरे नायकों को प्यार. तसवीर में वो अपने गदर के तारा सिंह वाले लुक में दिखे थे. तसवीरों में वो ब्लैक कुर्ता और पायजामा पहने हुए है. साथ ही उन्होंने पगड़ी पहना हुआ था. एक्टर जवानों के साथ जमीन पर बैठकर पोज देते दिखे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >