G-20 Summit: गूगल और Zorro की टीम करेगी जी-20 समिट के मेहमानों की सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर होगी नजर

सुरक्षा के लिए करण, गूगल, जॉरो और उनके सहयोगी तैनात होंगे. इसके पास नाइट विजन ग्लास, डॉग्स, वॉकी टॉकी सहित जवान स्पेशल गैजेट्स से लैस होंगे. हर बार जब वे छिपे हुए विस्फोटकों को सूंघ कर पता लगाएंगे या बंधक बनाने वालों को मार गिराएंगे.

देश की राजधानी नई दिल्ली जी 20 समिट के लिए पूरी तरह तैयार है. मेहमानों के खाने-पीने से लेकर उनकी सुरक्षा के सभी इंतजाम कर दिए गए हैं. सुरक्षा के लिए करण, गूगल, जॉरो और उनके सहयोगी तैनात होंगे. इसके पास नाइट विजन ग्लास, डॉग्स, वॉकी टॉकी सहित जवान स्पेशल गैजेट्स से लैस होंगे. हर बार जब वे छिपे हुए विस्फोटकों को सूंघ कर पता लगाएंगे या बंधक बनाने वालों को मार गिराएंगे, तो वे शायद अपनी पूंछ हिलाएंगे क्योंकि ये राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के विशिष्ट K-9 दस्ते के चार पैर वाले सैनिक हैं. 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होने वाले जी 20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा का भारतीय सेना का खोजी दस्ता और बम निरोधक दस्ता करेगा. सुरक्षा के लिए कमांडो से लेकर सुरक्षा एजेंसियों को लगाया गया है. केंद्र सरकार ने के-9 दस्ता को भी दिल्ली बुला लिया है. दिल्ली पुलिस की डॉग स्कॉड यूनिट भी तैनात है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >