Fukrey 3 VS Chandramukhi 2: ऋचा चड्ढा की फुकरे 3 ने कंगना रनौत की चंद्रमुखी 2 को चटाया धूल, जानें टोटल कलेक्शन

Fukrey 3 VS Chandramukhi 2 Box Office Collection: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की फुकरे 3, जो 28 सितंबर को रिलीज़ हुई, छठे दिन इसकी बॉक्स ऑफिस कमाई में पहली बड़ी गिरावट देखी गई. इसके अलावा कंगना रनौत की चंद्रमुखी 2 कुछ खास कमाई नहीं कर पाई और इसने काफी कम कमाई की.

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म फुकरे 3 टिकट काउंटर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, सिनेमाघरों में छठे दिन इसकी कमाई में पहली बड़ी गिरावट देखी गई.

Sacnilk.com की ओर से साझा किए गए शुरुआती अनुमान के अनुसार फिल्म ने मंगलवार को 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 59.92 करोड़ हो गया.

फुकरे 3 पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे मूल कलाकारों को वापस लाता है. अली फज़ल, जिन्होंने पिछली किस्तों में ज़फर की भूमिका निभाई थी, नई फिल्म में मुख्य कलाकारों का हिस्सा नहीं हैं.

फुकरे 3 का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है और फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है. गुरुवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर फुकरे 3 ने 8.82 करोड़ की ओपनिंग ली थी.

यह विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर और कंगना रनौत की तमिल फिल्म चंद्रमुखी 2 के साथ रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है.

इधर राघव लॉरेंस की सह-अभिनीत कंगना रनौत की नवीनतम तमिल फिल्म ने टिकट काउंटरों पर औसत प्रदर्शन देखा है. Sacnilk.com पर साझा किए गए शुरुआती अनुमान के अनुसार मंगलवार को फिल्म गिरकर 2 करोड़ रह गई.

चंद्रमुखी 2 में 13.10 प्रतिशत तमिल ऑक्यूपेंसी और 16.71 प्रतिशत तेलुगु ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. फिल्म का 6 दिन का कुल कलेक्शन 31 करोड़ है.

गुरुवार को इसकी ओपनिंग 8.25 करोड़ पर हुई थी, लेकिन विस्तारित सप्ताहांत में यह कभी भी उतनी संख्या तक नहीं पहुंच सकी. रविवार को 6.8 करोड़ के कलेक्शन के साथ इसमें कुछ राहत दिखी, लेकिन इसमें कोई और सुधार नहीं दिखा..

पी वासु द्वारा निर्देशित, चंद्रमुखी 2 रजनीकांत और ज्योतिका की ब्लॉकबस्टर तमिल हॉरर कॉमेडी, चंद्रमुखी की अगली कड़ी है. दूसरी किस्त में लक्ष्मी मेनन, वाडिवेलु, राधिका सरथकुमार, महिमा नांबियार, सृष्टि डांगे, सुभिक्षा कृष्णन, मिथुन श्याम, अयप्पा पी. शर्मा और सेनगोट्टैयन और रवि मारिया भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >