रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले फ्री में देखिए रामायण पर बनी ये 8 फिल्में, ज्ञान के साथ बढ़ेगी भक्ति

1 / 1
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले फ्री में देखिए रामायण पर बनी ये 8 फिल्में, ज्ञान के साथ बढ़ेगी भक्ति
फुल स्क्रीन में देखें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले फ्री में देखिए रामायण पर बनी ये 8 फिल्में, ज्ञान के साथ बढ़ेगी भक्ति

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है. पूरा देश इस वक्त राममय में डूब गया है. ऐसे में आज हम आपको कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर आपको रामायण की पूरी जानकारी मिलेगी.

अयोध्या में जल्द ही रामलला विराजमान होने वाले हैं. मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को होने जा रही है. इस खास दिन को लेकर देशभर में तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है. पूरा देश राममय हो चुका है. ऐसे में जहां देखो वहां लोग बस राम मंदिर की ही चर्चा करते नजर आ रहे हैं. इस राममय माहौल में ये हैं रामायण पर आधारित कुछ फिल्में जिन्हें आप देख सकते हैं.

संपूर्ण रामायण

1961 में रिलीज हुई बाबूभाई मिस्त्री द्वारा निर्देशित ‘संपूर्ण रामायण’ 3 घंटे की एक बेहतरीन फिल्म है, जिसमें भगवान श्री राम के जन्म से लेकर उनके रावण को पराजित करने तक के सफर को खूबसूरती से दिखाया गया है. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

लव कुश

वी. मधुसूदन राव की निर्देशित ‘लव कुश’ फिल्म भगवान राम के जुड़वां बेटों लव और कुश की कहानी पर आधारित है. इसमें जीतेंद्र, जया प्रदा और अरुणा ईरानी जैसे स्टार कलाकार शामिल है. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

राम सेतु

साल 2022 में आई अक्षय कुमार स्टारर ‘राम सेतु’ एक बेहतरीन फिल्म है जिसमें रामायण में चर्चित राम सेतु जिसकी मदद से भगवान श्री राम माता सीता से मिलने लंका पहुंचे थे, उसके बारे में है. इसे आप अमेजन प्राइम विडियो पर देख सकते हैं.

आदिपुरुष

2023 में आई फिल्म ‘आदिपुरुष’ रामायण का ही एक छोटा रूप है, जिसमें 3 घंटे के अंदर रामायण की कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है. इस फिल्म में प्रभास प्रभु श्री राम का किरदार निभा रहे हैं और कृति सेनन माता जानकी के रूप में नजर आ रही हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

सेतु बंधन

फादर ऑफ इंडियन सिनेमा कहे जाने वाले दादासाहेब फाल्के की ओर से निर्देशित ‘सेतु बंधन’ एक साइलेंट फिल्म है, जिसमें श्री राम ने समुद्र पर जिस सेतु का निर्माण किया था उसके निर्माण की कहानी को दिखाया गया है.

बजरंबली

1976 में चंद्रकांत की ओर से निर्देशित फिल्म ‘बजरंबली’ प्रभु श्री राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान जिन्हें बजरंगबली भी कहा जाता है, उनके ऊपर आधारित है. इस फिल्म में श्री राम और माता जानकी के प्रति उनकी भक्ति और समर्पण को दिखाया गया है. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

हनुमान

2005 में आई ‘हनुमान’ एक एनिमेटेड फीचर फिल्म है, जिसमें हनुमान जी के जन्म से लेकर उनके प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति और प्रेम को दिखाया गया है. इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

रावण

साल 2010 में आई अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय स्टारर ‘रावण’ में कलियुग में जो लोग रावण का रूप धारण कर बैठे हैं उसको दर्शाता है. इस फिल्म में अभिषेक रावण का किरदार निभा रहे हैं और ऐश्वर्या सीता के किरदार में दिखाई दे रही हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read: अयोध्या राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को, जानें मंदिर निर्माण से जुड़ी अहम बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >