बंगाल चुनाव का चौथा चरण: कूचबिहार में 5 लोगों की मौत, भाजपा सांसद पर हमला के साथ 44 सीटों पर संपन्न हुआ मतदान

West Bengal Elections 2021 Phase 4 Voting Updates: कूचबिहार में 5 लोगों की मौत को छोड़ छिटपुट हिंसा के बीच चौथे चरण में 44 सीटों पर बंगाल में मतदान संपन्न हो गया. शाम 5 बजे तक प्रदेश में 76.16 प्रतिशत मतदान हुआ. कूचबिहार हिंसा में शनिवार (10 अप्रैल) को 5 लोगों की मौत हुई, तो ममता बनर्जी ने कूचबिहार के शीतलकुची में जाकर आंदोलन करने की बात कही. तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर हिंसा भड़काने की साजिश का आरोप लगाया, तो भाजपा ने कहा कि ममता बनर्जी ने लोगों को केंद्रीय बलों के खिलाफ भड़काकर उत्तेजित किया. यह उसी का नतीजा है. ममता बनर्जी और तृणमूल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा है. हुगली जिला के चुंचुड़ा विधानसभा क्षेत्र में सांसद लॉकेट चटर्जी पर ईंट-पत्थर और बोतलों से हमला हुआ. टालीगंज में बाबुल सुप्रियो ने दो फर्जी महिला वोटर को पकड़ा. केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी तथा अरूप विश्वास के साथ-साथ माकपा के वरिष्ठ नेता सुजन चक्रवर्ती समेत 5 जिलों की 44 विधानसभा सीटों के 373 उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में बंद हो गयी. उत्तर बंगाल में कूचबिहार तथा अलीपुरदुआर जिलों के अलावा दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और हुगली में मतदान संपन्न हुआ.

Live Updates
1:10 AM. 11 Apr 21 7:40 PM. 10 Apr

बंगाल की एक बेटी दूसरी बेटी पर हमला कर रही है

बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी पर भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने शनिवार को हमला बोला. कहा कि बंगाल की एक बेटी बंगाल की दूसरी बेटी पर हमला कर रही है. यदि मैंने अपनी कार का शीशा खुद तोड़ा है, तो प्रेस की दो कारों का शीशा किसने तोड़ा? आप सब (मीडिया) यहां मौजूद थे. क्या प्रेस वालों ने अपनी कार का शीशा खुद तोड़ा?

1:10 AM. 11 Apr 21 7:40 PM. 10 Apr

कूचबिहार फायरिंग में 4 लोगों की मौत पर ब्लेमगेम

कूचबिहार फायरिंग में 4 लोगों की मौत के बाद ब्लेमगेम शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है, तो तृणमूल सुप्रीमो ने केंद्रीय गृह मंत्री को इसके लिए जवाबदेह बताया है. अमित मालवीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि शीतलकूची में जो भी हुआ, उसके लिए ममता बनर्जी पूरी तरह से जिम्मेदार हैं. बाद में ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के इशारे पर सब हुआ.

1:10 AM. 11 Apr 21 7:40 PM. 10 Apr

कूचबिहार हिंसा में गिरीं 5 लाशें, कल मृतकों के घर जायेंगी ममता बनर्जी

कूचबिहार हिंसा में शनिवार (10 अप्रैल) को 5 लोगों की मौत हो गयी. रविवार (11 अप्रैल) को शीतलकूची में मृतकों के घर जायेंगी तृणमूल सुप्रीमो एवं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी. तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर हिंसा भड़काने की साजिश का आरोप लगाया है, तो भाजपा ने कहा है कि ममता बनर्जी ने लोगों को केंद्रीय बलों के खिलाफ भड़काकर उत्तेजित किया. यह उसी का नतीजा है. ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा है.

9:55 PM. 10 Apr 21 4:25 PM. 10 Apr

तीन बजे तक 66.76 प्रतिशत वोटिंग, सबसे ज्यादा मतदान कूचबिहार में

बंगाल चुनाव के चौथे चरण में 3 बजे तक 66.76 प्रतिशत मतदान हुआ है. कूचबिहार में सबसे ज्यादा 70.39 फीसदी वोटिंग हुई है. अलीपुरदुआर में 68.37 फीसदी, हावड़ा में 64.88 फीसदी, हुगली में 67.45 फीसदी और दक्षिण 24 परगना में 64.26 फीसदी वोटिंग हुई है.

9:55 PM. 10 Apr 21 4:25 PM. 10 Apr

4 लोगों की मौत गृह मंत्री की साजिश, TMC ने मांगा शाह का इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद सौगत राय ने कहा है कि कूचबिहार के शीतलकुची विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय बल के जवान की गोली से 4 लोगों की मौत एक साजिश है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह साचिश रची है और तृणमूल कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग करती है.

4 लोगों की मौत के बाद शीतलकुची विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर आयोग ने वोटिंग रोकी, मांगी डिटेल रिपोर्ट

9:55 PM. 10 Apr 21 4:25 PM. 10 Apr

कूचबिहार में कल प्रदर्शन करेंगी ममता बनर्जी

उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिला में सीआइएसएफ की गोली से चार लोगों की मौत के बाद ममता बनर्जी ने 11 अप्रैल (रविवार) को शीतलकुची विधानसभा क्षेत्र के घटनास्थल पर जाकर प्रदर्शन करने का एलान किया है. तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता जिला के हर थाना क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. टीएमसी सांसद सौगत राय ने कहा कि आम लोगों ने भाजपा के गुंडों की मनमानी रोकने की कोशिश की, तो जवानों ने गोली चला दी.

बंगाल चुनाव 2021 LIVE updates: 4 लोगों की मौत को तृणमूल कांग्रेस ने गृह मंत्री की साजिश करार दिया, मांगा अमित शाह का इस्तीफा

मुख्य बातें

West Bengal Elections 2021 Phase 4 Voting Updates: कूचबिहार में 5 लोगों की मौत को छोड़ छिटपुट हिंसा के बीच चौथे चरण में 44 सीटों पर बंगाल में मतदान संपन्न हो गया. शाम 5 बजे तक प्रदेश में 76.16 प्रतिशत मतदान हुआ. कूचबिहार हिंसा में शनिवार (10 अप्रैल) को 5 लोगों की मौत हुई, तो ममता बनर्जी ने कूचबिहार के शीतलकुची में जाकर आंदोलन करने की बात कही. तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर हिंसा भड़काने की साजिश का आरोप लगाया, तो भाजपा ने कहा कि ममता बनर्जी ने लोगों को केंद्रीय बलों के खिलाफ भड़काकर उत्तेजित किया. यह उसी का नतीजा है. ममता बनर्जी और तृणमूल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा है. हुगली जिला के चुंचुड़ा विधानसभा क्षेत्र में सांसद लॉकेट चटर्जी पर ईंट-पत्थर और बोतलों से हमला हुआ. टालीगंज में बाबुल सुप्रियो ने दो फर्जी महिला वोटर को पकड़ा. केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी तथा अरूप विश्वास के साथ-साथ माकपा के वरिष्ठ नेता सुजन चक्रवर्ती समेत 5 जिलों की 44 विधानसभा सीटों के 373 उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में बंद हो गयी. उत्तर बंगाल में कूचबिहार तथा अलीपुरदुआर जिलों के अलावा दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और हुगली में मतदान संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >