झारखंड: वन विभाग की छापेमारी, तीन देशी बंदूक के साथ चार शिकारी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पलामू टाइगर रिजर्व के साथ डिवीजन के डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया और चार शिकारियों को तीन देसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया.

बेतला, संतोष कुमार: लातेहार जिले के पलामू टाइगर रिजर्व के गारू पूर्वी वन क्षेत्र के रेंजर उमेश कुमार दुबे के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान चार शिकारियों को देसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. रेंजर उमेश कुमार दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी शिकार करने की नीयत से जंगलों में घूम रहे हैं. इसके बाद पलामू टाइगर रिजर्व के साथ डिवीजन के डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया और चार शिकारियों को तीन देसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया.

छापेमारी कर की गयी गिरफ्तारी

गोइंदी पीएफ के दुवरिया जंगल में शिकार करने गये गारू थाना क्षेत्र के कोटाम बैगाटोली के अमरदयाल सिंह (पिता मुनेशवर सिंह ) व कुलदीप सिंह( पिता जगरन्नाथ सिंह )को देसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. इस दौरान दो शिकारी भागने में सफल रहे. इसके बाद फरार शिकारियों की गिरफ्तारी के लिए तीन वनकर्मियों की टीम बनाकर छापेमारी की गयी. इसमें कोटाम के फरार अपराधी रिंकू सिंह (पिता बालगोबिंद सिंह), कुशदेव सिंह (पिता सुर्यदेव सिंह) को गिरफ्तार कर लिया गया.

Also Read: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर, 15 से 21 दिसंबर तक के शीतकालीन सत्र को मिली स्वीकृति

छिपाकर रखी गयी बंदूक जब्त

कुशदेव की निशानदेही पर घर के बगल के महुआ पेड़ में छिपाकर रखी बंदूक बरामद की गयी है. सभी शिकारियों को जेल भेज दिया गया है. छापामारी अभियान प्रभारी वनपाल रंजय कुमार, वनकर्मियों आशिष कुमार, गौरांग स्वाशी, रोहित कुमार, राजकिशोर कुमार राम सहित कई लोग मौजूद थे.

Also Read: झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने 348 करोड़ की दी सौगात, बोले-आठ लाख गरीबों के आशियाने का सपना पूरा करेगी अबुआ सरकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >