13 लाख 24 हजार लोगों को दी जायेगी फाइलेरिया की दवा : साहिबगंज सीएस

अभियान का उद्देश्य फाइलेरिया हाथी पांव से लोगों का बचाव करना है. मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान 25 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान लोगों को एल्बेंडाजोल व डीइसी की दवा दी जायेगी.

साहिबगंज : फाइलेरिया से मुक्त के लिए 10 फरवरी से जिले में एमडीए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान चलेगा. अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 13,24,115 लोगों को संबंधित दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. उक्त बातें सीएस डॉ अरविंद कुमार ने कहीं. उन्होंने कहा कि अभियान के पहला दिन बूथ स्तर पर अभियान चलेगा. शेष 14 दिनों तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी डीइसी व एल्बेंडाजोल की दवा खिलायी जायेगी. अभियान का उद्देश्य फाइलेरिया हाथी पांव से लोगों का बचाव करना है. मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान 25 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान लोगों को एल्बेंडाजोल व डीइसी की दवा दी जायेगी.

क्या है जिले का लक्ष्य

सीएचसी-लक्ष्य-परिवार-गांव-बूथ

बरहेट – 149192-4149-275-238

बरहरवा- 207095-22419-241-235

बोरियो- 112094-17335-344-259

मंडरो – 86677-19973-228-207

पतना – 99867-38588-150-146

राजमहल- 192938-21592-147-180

साहिबगंज- 107958-17489-32-97

तालझारी- 87446-40615-273-204

उधवा – 203077-15554-129-200

साहिबगंज शहरी – 77771-32456-28 वार्ड-65

Also Read: साहिबगंज : दिल्ली में मानव तस्करों के चंगुल से 20 बच्चियां हुईं मुक्त, दो तस्कर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >