FIFA World Cup: सऊदी अरब ने लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना को 2-1 से रौंदा, विश्व कप में रचा इतिहास

खास बात यह है कि अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी मेसी भी इस टीम का हिस्सा थे और उन्होंने ही टीम की ओर से एक गोल किया, जबकि सऊदी अरब ने दो गोल करके अर्जेंटीना को शिकस्त देकर इतिहास रच दिया. मैच में सऊदी अरब 2-1 से विजयी रहा.

FIFA World Cup : सऊदी अरब ने मंगलवार को फीफा वर्ल्ड कप कप 2022 में दो बार वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया है. यह वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक है. इस अप्रत्याशित हार ने अर्जेंटीना को मुश्किल में डाल दिया है. लियोनेल मेसी की टीम का अगला मुकाबला अब 27 नवंबर को मैक्सिको के खिलाफ है.

मेसी भी टीम की हार को नहीं टाल पाये

लुसेल स्टेडियम में खेला गया यह मैच इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि विश्वकप के इतिहास में सऊदी अरब की टीम ने पहली बार अर्जेंटीना को हराया है. खास बात यह है कि अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी मेसी भी इस टीम का हिस्सा थे और उन्होंने ही टीम की ओर से एक गोल किया, जबकि सऊदी अरब ने दो गोल करके अर्जेंटीना को शिकस्त देकर इतिहास रच दिया.

Also Read: Sports News Live: फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से रौंदा, नीदरलैंड ने सेनेगल को हराया
10वें मिनट में ही मेसी ने किया गोल

कप्तान लियोनेल मेसी ने 10 मिनट में ही अपनी टीम को एक गोल से बढ़त दिला दी, लेकिन वे हार का टाल न सके. क्योंकि साहेल अलसेहरी और सालेम अलडावसारी ने दो गोल कर सऊदी अरब की टीम को जीत दिला दी. सालेह ने 48वें मिनट में और सालेम ने 53वें मिनट में गोल किया. इस हार से अर्जेंटीना का 36 मैचों में लगातार जीत का सिलसिला टूट गया. 1974 के बाद पहली बार अर्जेंटीना अपने पहले मुकाबले में हारा है.

अगले दोनों मुकाबले अर्जेंटीना के लिए महत्वपूर्ण

अर्जेंटीना को प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अब अपने बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे. अर्जेंटीना और आगे दो मैच मैक्सिको और पोलैंड के खिलाफ खेलने हैं. पोलैंड वही टीम है जिसने अर्जेंटीना को 1974 में 3-2 से हराया था. सऊदी अरब की वर्ल्ड कप इतिहास में यह तीसरी जीत है. अर्जेंटीना की हार ने बड़ी टीमों को सकते में डाल दिया है. सोमवार को इंग्लैंड ने ईरान पर बड़ी जीत दर्ज की. इंग्लैंड ने ईरान के खिलाफ छह गोल दागे और मैच 6-2 से जीता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >