FASTag KYC Update: यह ऑनलाइन फॉर्म भरकर बचा लें अपना फास्टैग, आज लास्ट चांस

Fastag यूजर्स को अच्छी बात हम यह बता दें कि Fastag Recharge करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे भी यह काम कर सकते हैं. इसके साथ ही, ऑनलाइन जाकर आप इसे अपडेट भी कर सकते हैं.

FASTag KYC Update: फास्टैग (Fastag) यूजर्स के लिए काम की खबर है. इसके लिए कुछ चीजें हैं, जिन्हें ध्यान में रखना जरूरी है. छोटी सी एक गलती से आपका फास्टैग बंद भी हो सकता है. सरकार ने हाल ही में फैसला लिया था कि समय के साथ फास्टैग का केवाईसी (FasTag KYC) कराना होगा. ऐसा नहीं करने पर आपको परेशान होना पड़ सकता है.

घर बैठे कर सकते हैं फास्टैग अपडेट

Fastag यूजर्स को अच्छी बात हम यह बता दें कि Fastag Recharge करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे भी यह काम कर सकते हैं. इसके साथ ही, ऑनलाइन जाकर आप इसे अपडेट भी कर सकते हैं. जब एक बार आप इसे अपडेट कर देते हैं, तो आपका Fastag Active हो जाएगा. NHAI भी इसके बारे में पहले ही कह चुका है कि फास्टैग में बैंलेस अगर पूरा भी है, लेकिन उसका केवाईसी नहीं किया गया है तो ऐसे फास्टैग को 31 जनवरी, 2024 के बाद संबंधित बैंक की ओर से निष्क्रिय कर दिया जाएगा.

Also Read: 1 फरवरी से रद्दी हो जाएगा आपका FASTag! देना होगा डबल टोल टैक्स? यहां जानिए सारी बात जो जानना चाहते हैं आप

IHMCL की साइट पर जाने की जरूरत

ऐसे हाल में अगर आप भी अपना फास्टैग एक्टिव रखना चाहते हैं, तो हमारी सलाह है कि तुरंत KYC करा लेना चाहिए. इसे लेकर आप ऑनलाइन जाकर भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं. फास्टैग को घर बैठे अपडेट करने के लिए आपको https://fastag.ihmcl.com पर जाने की जरूरत है.

पासवर्ड याद नहीं, तो OTP से भी कर सकते हैं लॉगइन

होमपेज पर आपको बहुत सारे ऑप्शंस दिखाई देंगे. इन्हीं में एक लॉगइन का ऑप्शन भी नजर आयेगा. यहां आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है. अगर आपको पासवर्ड याद नहीं है, तो आप OTP की मदद से भी लॉगइन कर सकते हैं. यहां आपके मोबाइल पर ओटीपी आयेगा. इसके बाद आगे के स्टेप्स फॉलो करने हैं. KYC Update करने के लिए कोई सरकारी आईडी की जरूरत पड़ेगी. इससे आप आसानी से KYC Update कर सकते हैं.

Also Read: WhatsApp Tips: इन बातों का नहीं रखेंगे ख्याल, तो हैक हो जाएगा व्हॉट्सऐप अकाउंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >