Entertainmet News Live: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म शकुंतलम पहले दिन पड़ी सुस्त, कमाये इतने करोड़
Copied link
Entertainmet News Live Updates: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को बीते दिन एक साल हो गए. इस खास मौके पर उनके चाहने वालों ने उन्हें खूब सारी शुभकामनाएं दी. इसके अलावा सोनी राजदान औक नीतू कपूर ने भी उनके नाम प्यारा सा पोस्ट लिखा. आलिया ने पति संग रोमांटिक फोटोज भी पोस्ट की. इस बीच कपल उन्हें अपने अंडर कंस्ट्रक्शन घर के बाहर स्पॉट किया गया. दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिया. वहीं, जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म, जिसका टाइटल एनटीआर30 है कोर्तला शिव द्वारा निर्देशित की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें सैफ अली खान की एंट्री हो गई है.
1:56 AM. 16 Apr 231:56 AM. 16 Apr
परिणीति चोपड़ा ने जीता फैंस का दिल
https://www.instagram.com/p/CrDq8euNeTE/
1:56 AM. 16 Apr 231:56 AM. 16 Apr
एयरपोर्ट पर दिखी अंजलि अरोड़ा
https://www.instagram.com/p/CrDw4zUrgni/
1:56 AM. 16 Apr 231:56 AM. 16 Apr
श्रीजिता डे ने पैपराजी को खिलाया रसगुल्ला
https://www.instagram.com/p/CrD41xqM_Fg/
11:56 PM. 15 Apr 2311:56 PM. 15 Apr
जैकलीन फर्नांडीज के लुक को देख फैंस ने पूछा ये सवाल
https://www.instagram.com/p/CrCtQQhN82E/
11:56 PM. 15 Apr 2311:56 PM. 15 Apr
अर्जन कपूर ने शेयर की फोटोज
https://www.instagram.com/p/CrDK_rUoVqb/
11:56 PM. 15 Apr 2311:56 PM. 15 Apr
हनी सिंह ने लुंगी डांस को लेकर किया सनसनीखेज खुलासा
हालांकि ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, हनी सिंह ने खुलासा किया कि उन्हें अब बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत बनाने में मजा नहीं आता है और इसमें शाहरुख खान का कनेक्शन है. हनी सिंह ने खुलासा किया कि बॉलीवुड के लिए संगीत बनाने में उन्हें हमेशा परेशानी होती रही है. लुंगी डांस के बारे में बात करते हुए, हनी सिंह ने कहा, ”जब शाहरुख भाई ने मुझे चेन्नई एक्सप्रेस के लिए एक गाना बनाने के लिए बुलाया, तो उन्होंने मुझे कुछ अंग्रेजी बीट बनाने के लिए कहा. मैंने उससे पूछा क्यों, तो उन्होंने कहा क्योंकि वह गाना बहुत हिट हुआ था. मैंने उनसे कहा कि मैं ऐसा गाना नहीं बनाऊंगा, लेकिन ऐसा नंबर बनाऊंगा, जिसमें उनकी वाइब हो. मैंने लुंगी डांस किया और उन्हें यह पसंद नहीं आया. उन्होंने यह तय करने में तीन सप्ताह का समय लिया कि उन्हें गाना चाहिए या नहीं.
11:56 PM. 15 Apr 2311:56 PM. 15 Apr
सिद्धार्थ निगम की स्ट्रगल जर्नी
https://www.instagram.com/p/CrDnCksqKNR/
11:56 PM. 15 Apr 2311:56 PM. 15 Apr
शाकुंतलम बॉक्स ऑफिस ऑफिस
शाकुंतलम सामंथा रुथ प्रभु अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. गुनशेखर निर्देशित शकुंतला और राजकुमार दुष्यंत की एक महाकाव्य प्रेम कहानी का पुन: वर्णन है. शाकुंतलम सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है, जो फिल्म के वीएफएक्स को देखते हुए उच्च बजट पर बनाई गई है और अब, शाकुंतलम का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है. सामंथा रुथ प्रभु और देव मोहन अभिनीत प्रेम कहानी शाकुंतलम ने पहले दिन बहुत धीमी शुरुआत की है. Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाकुंतलम ने सभी भाषाओं सहित घरेलू स्तर पर लगभग 3 करोड़ रुपये की कमाई की है.
11:56 PM. 15 Apr 2311:56 PM. 15 Apr
चेतन अहिंसा ने किया ये दावा
कन्नड़ अभिनेता और कार्यकर्ता चेतन अहिंसा का दावा है कि उनका ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड भारत सरकार द्वारा रद्द कर दिया गया है. हिंदुत्व पर उनके ‘अपमानजनक’ ट्वीट को लेकर बेंगलुरु पुलिस द्वारा हाल ही में गिरफ्तार किए जाने के बाद से वह फिलहाल जमानत पर हैं.
The Kapil Sharma Show: जल्द ऑफएयर होगा कपिल शर्मा का शो
यहां कुछ ऐसी खबरें हैं, जो निश्चित रूप से कपिल शर्मा के फैंस को परेशान और निराश कर देंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो ‘द कपिल शर्मा शो’ का मौजूदा सीजन जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है. टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, चल रहे सीजन का आखिरी एपिसोड जून के महीने में प्रसारित किया जाएगा. मनोरंजन पोर्टल ने यह भी दावा किया कि यह अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि TKSS एक ब्रेक के बाद स्क्रीन पर वापस आएगा या नहीं. यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि शो के ऑफ-एयर होने के संबंध में न तो कपिल और न ही उनकी टीम ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी किया है.
8:20 PM. 15 Apr 238:20 PM. 15 Apr
IB71 का टीजर आउट
https://www.instagram.com/p/CrDKAs2O0Yo/
7:33 PM. 15 Apr 237:33 PM. 15 Apr
कान फेस्टिवल 2023 में फिल्म ‘कैनेडी’ का होगा प्रीमियर
ज़ी स्टूडियोज और गुड बैड फिल्म्स के घर से आने वाली, ‘कैनेडी’ अनुराग कश्यप की एक पुलिस नोयर फिल्म है. फिल्म की कहानी एक अनिद्रापीड़ित -पुलिस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लंबे समय से मरा हुआ समझा गया है, लेकिन वह अभी भी भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ काम कर रहा है, और मोचन की तलाश कर रहा है. फिल्म में राहुल भट और सनी लियोन मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन के लिए चुना गया है. ‘कैनेडी’ राहुल भट और सनी लियोन अभिनीत अनुराग कश्यप द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है. फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, रंजन सिंह और कबीर आहूजा ने किया है. फिल्म के डीओपी सिल्वेस्टर फोंसेका हैं. फिल्म के संगीत सुपरवाइजर आशीष नरूला हैं और गाने आमिर अज़ीज़ और बॉयब्लांक के हैं. फिल्म के संपादक तान्या छाबड़िया और दीपक कटार हैं.
फिल्म भोला अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेजन प्राइम वीडियो ने फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीद लिए है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म भोला की ओटीटी रिलीज की डेट सामने नहीं आई है.
6:43 PM. 15 Apr 236:43 PM. 15 Apr
प्रियंका चोपड़ा स्टाइलिश लुक में आई नजर
https://www.instagram.com/p/CrCp92Zu7jZ/
5:34 PM. 15 Apr 235:34 PM. 15 Apr
अध्ययन सुमन ने ठुकराया खतरों के खिलाड़ी 13 का ऑफर
खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए अभी तक कंटेस्टेंट्स फाइनल नहीं हुए है. अध्ययन सुमन के फैंस उन्हें शो में स्टंट करते देखने के लिए बेताब थे. लेकिन उन्हें जानकर निराशा होगी कि एक्टर ने शो करने से मना कर दिया है. ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में अध्ययन सुमन ने कहा यह एक बहुत बड़ा ऑफर था. मैं सभी 13 सीज़न में सबसे अधिक भुगतान पाने वाला अभिनेता होता. मुझे रोहित सर के साथ काम करने की कमी खलेगी. मुझे उम्मीद है कि मैं इसे अगले साल कर पाऊंगा. रिपोर्ट की मानें तो उन्हें ओटीटी पर बड़ा ऑफर मिला है और इस वजह से वो शो नहीं कर रहे.
5:34 PM. 15 Apr 235:34 PM. 15 Apr
मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस से घिरे दिखे विक्की कौशल-कैटरीना कैफ
https://www.instagram.com/p/CrBykiDupvt/?hl=en
5:34 PM. 15 Apr 235:34 PM. 15 Apr
पैपराजी के सामने आलिया ने किया रणबीर को KISS
https://www.instagram.com/p/CrBfRv2pYIr/
5:34 PM. 15 Apr 235:34 PM. 15 Apr
छेड़छाड़ की शिकार हुईं शर्लिन चोपड़ा
शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपनी तसवीरों और बोल्ड वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती है. कुछ समय पहले शर्लिन और राखी सांवत की दोस्ती ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. इस बीच एक्ट्रेस ने मुंबई में एक फाइनेंसर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है. शिकायत में एक्ट्रेस ने बताया कि आरोपी ने वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की. वहीं जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506, 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच चल रही है.
12:33 PM. 15 Apr 2312:33 PM. 15 Apr
एनटीआर30 में सैफ अली खान की एंट्री
एनटीआर30 में एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर हैं. हालांकि लेटेस्ट अपडेट की मानें तो सैफ अली खान भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते है. अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिल्म अप्रैल 2024 की रिलीज हो सकती है.
12:33 PM. 15 Apr 2312:33 PM. 15 Apr
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वीडियो वायरल
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में कपल मुंबई में अपने निर्माणाधीन बंगले के सामने दिखे. आलिया ने ब्लैक डेनिम पहना और इसे व्हाइट टी के साथ पेयर किया. पिंक कलर के स्लिंग बैग से अपने लुक को पूरा किया. वहीं रणबीर ग्रे कलर की शर्ट और पैंट पहने नजर आए. कपल ने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिया.
Entertainmet News Live Updates: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को बीते दिन एक साल हो गए. इस खास मौके पर उनके चाहने वालों ने उन्हें खूब सारी शुभकामनाएं दी. इसके अलावा सोनी राजदान औक नीतू कपूर ने भी उनके नाम प्यारा सा पोस्ट लिखा. आलिया ने पति संग रोमांटिक फोटोज भी पोस्ट की. इस बीच कपल उन्हें अपने अंडर कंस्ट्रक्शन घर के बाहर स्पॉट किया गया. दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिया. वहीं, जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म, जिसका टाइटल एनटीआर30 है कोर्तला शिव द्वारा निर्देशित की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें सैफ अली खान की एंट्री हो गई है.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.