Tejas Box Office Collection Day 3: 'तेजस' को नहीं मिला छुट्टी का फायदा, रविवार को भी फिल्म की कमाई रही सुस्त

Tejas Box Office Collection Day 3: कंगना रनौत की हवाई एक्शन फिल्म तेजस 27 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. रिलीज के तीन दिन बाद भी फिल्म की कमाई में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है. फिल्म का प्रदर्शन सिनेमाघरों में निराशाजनक है. फिल्म बमुश्किल से दर्शकों की भीड़ जुटा पा रही.

कंगना रनौत की हवाई एक्शन फिल्म तेजस भारत में 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी. फिल्म के विषय को देखते हुए उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबदस्त कमाई करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

‘तेजस’ रिलीज के पहले दिन से दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही है. हालांकि उम्मीद थी कि शनिवार और रविवार वीकेंड पर कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है. मगर फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई.

तेजस ने शुक्रवार को 1.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग की. शनिवार को 1.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट की मानें तो रविवार को इसने 1.25 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म की कुल कमाई अबतक 3.80 करोड़ रुपये हो गई है.

कंगना रनौत की फिल्म तेजस का बटज 45 करोड़ रुपए है, लेकिन जिस तरह से ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उसे देखकर लग रहा कि ये फिल्म का लागत भी नहीं निकाल पाएगी.

फिल्म ‘तेजस’ लड़ाकू विमानों पर आधारित है और इसमें कंगना ने एक वायुसेना अधिकारी की भूमिका निभाई है. फिल्म में उनके अलावा अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशाख नायर भी अहम भूमिकाओं में हैं.

अगर तेजस का हाल आने वाले दिनों में ऐसा ही रहा है, तो ये कंगना के लिए झटका हो सकता है. कंगना की तेजस से पहले रिलीज हुई सारी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया था और सब फ्लॉप रही थी.

उनकी पिछली दोनों फिल्में ‘धाकड़’ और ‘चंद्रमुखी 2’ फ्लॉप रही हैं. अगर ‘तेजस’ की कमाई नहीं बढ़ी तो यह कंगना की फ्लॉप फिल्मों की हैट्रिक होगी.

कुछ दिनों पहले ही कंगना की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर निराशजनक प्रदर्शन किया था. राघव लॉरेंस,लक्ष्मी मेनन, वडिवेलु, राधिका सरथकुमार और महिमा नांबियार ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी.

चंद्रमुखी 2, रजनीकांत और ज्योतिका की ब्लॉकबस्टर फिल्म चंद्रमुखी की अगली कड़ी थी, जिसका निर्देशन पी वासु ने खुद किया था. यह फिल्म तमिल के अलावा तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई थी.

अब उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ दर्शकों के लिए तैयार है. यह फिल्म नवंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई.

Also Read: Tejas Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई ‘तेजस’, कंगना रनौत की फिल्म को नहीं मिल रहे दर्शक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >