Pathaan LIVE: साउथ अफ्रीका में हाउसफुल जा रही है पठान, फैंस बोले- अभी और ज्यादा रिकॉर्ड बनाएगा…

Pathaan News LIVE: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म टिकट खिड़की पर कमाल किए जा रही है. हर तरफ बस इस फिल्म की तारीफ हो रही है. रविवार को एक्टर ने अपने मुंबई स्थित घर मन्नत की बालकनी में नजर आए. वहीं, एक पीसी में किंग खान बोले- मेरी चार साल बाद कोई फिल्म रिलीज हुई है. चार साल तो घर पर नहीं था, क्योंकि डेढ़ दो साल से, तो मैं पठान फिल्म की शूटिंग ही कर रहा था. इन सालों में कुछ अच्छा हुआ. कुछ बुरा हुआ. मैं काम नहीं कर रहा था.

Live Updates
10:13 PM. 31 Jan 23 4:43 PM. 31 Jan

साउथ अफ्रीका में हाउसफुल जा रही है पठान

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ साउथ अफ्रीका में हिंदी सिनेमा जगत के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है. देश में इस फिल्म के सभी शो हाउसफुल चल रहे हैं. साउथ अफ्रीका में हिंदी फिल्मों के प्राथमिक वितरक एवलॉन समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए बी मूसा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि, दक्षिण अफ्रीका के सभी प्रमुख सिनेमा हॉल और स्वतंत्र थिएटरों में रोजाना फिल्म के सात शो दिखाए जा रहे हैं और इस सप्ताहांत के दौरान हजारों प्रशंसकों ने यह फिल्म देखी. मूसा ने कहा, इससे पहले प्रशंसकों ने शाहरुख की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के लिए ऐसा उत्साह दिखाया था.

8:02 PM. 31 Jan 23 2:32 PM. 31 Jan

एसआरके का स्टाइल

8:02 PM. 31 Jan 23 2:32 PM. 31 Jan

शाहरुख खान ने कही ये बात

8:02 PM. 31 Jan 23 2:32 PM. 31 Jan

पठान फिल्म ने की इतनी कमाई

4:50 PM. 31 Jan 23 11:20 AM. 31 Jan

पठान ने कमाए 600 करोड़

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, पठान ने वैश्विक स्तर पर 600 करोड़ रुपये कमाए हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “#पठान 600 करोड़ के साथ ऑल-टाइम टॉप 10 WW इंडियन ग्रॉसर्स में शामिल हो गया है.”

3:39 PM. 31 Jan 23 10:09 AM. 31 Jan

Jhoome Jo सॉन्ग पर झूमे शाहरुख-दीपिका और जॉन 

मुख्य बातें

Pathaan News LIVE: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म टिकट खिड़की पर कमाल किए जा रही है. हर तरफ बस इस फिल्म की तारीफ हो रही है. रविवार को एक्टर ने अपने मुंबई स्थित घर मन्नत की बालकनी में नजर आए. वहीं, एक पीसी में किंग खान बोले- मेरी चार साल बाद कोई फिल्म रिलीज हुई है. चार साल तो घर पर नहीं था, क्योंकि डेढ़ दो साल से, तो मैं पठान फिल्म की शूटिंग ही कर रहा था. इन सालों में कुछ अच्छा हुआ. कुछ बुरा हुआ. मैं काम नहीं कर रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >