Entertainment News: सकीना को एयरपोर्ट पर देख फैंस हुए एक्साइटेड, कहा- गदर 2 का इंतजार…
Copied link
Entertainment News LIVE Updates: सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर आते ही इंटरनेट पर छा गया. ट्रेलर लॉन्च की तसवीरें और वीडियोज अब आने शुरू हो गए है. ट्रेलर लॉन्च में सलमान ने मीडिया से बात. मूवी में सलमान के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी है. वहीं, अनुपमा फेम टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने 5 अप्रैल को अपना 46वां जन्मदिन मनाया था. हालांकि अपने दोस्तों के लिए उन्होंने सोमवार शाम को एक पार्टी रखी. मनोरंजन जगत की तमाम खबरों के लिए यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स…
2:47 AM. 12 Apr 232:47 AM. 12 Apr
धमकी देनेवाले को बाल सुधार गृह भेजा
मुंबई पुलिस ने एएनआई को बताया, अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस कंट्रोल को फोन करने वाले को हिरासत में ले लिया गया है. धमकी देने वाला कॉल करने वाला नाबालिग है. इस कॉल में कोई गंभीरता नहीं है. आगे की जांच जारी है. मुंबई पुलिस ने यह भी कहा कि, आजाद मैदान पुलिस में आईपीसी की धारा 506(2) के तहत मामला दर्ज कर नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया और अदालत ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया.
2:47 AM. 12 Apr 232:47 AM. 12 Apr
राउडी राठौर 2 में नजर आ सकते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पिछले कुछ समय से अपनी सफल फिल्मों के सीक्वल बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है जिसमें नया नाम राउडी राठौर का जुड़ गया है. 2012 की हिट फिल्म में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी. करीबी सूत्र ने पिंकविला से खुलासा किया कि, “शबीना खान कुछ समय से राउडी राठौर 2 को बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं. वह आखिरकार राउडी राठौर 2 के लिए मुख्य विचार को लॉक करने में कामयाब रही और इस फिल्म में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बातचीत कर रही हैं. सिड ने भी दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि अभी भी इस पर विचार कर रहे हैं कि क्या उन्हें रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स के बाहर एक पुलिस वाले की भूमिका निभानी चाहिए.
2:47 AM. 12 Apr 232:47 AM. 12 Apr
मौनी रॉय ने पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने पति के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो एकजैसे आउटफिट में नजर आ रहे हैं. उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, जीवन में सबसे अच्छी चीजें आपके साथ बेहतर होती हैं…
https://www.instagram.com/p/Cq5a_IlJ-Qn/
2:47 AM. 12 Apr 232:47 AM. 12 Apr
एयरपोर्ट पर इस अंदाज में स्पॉट हुई परिणीति चोपड़ा
https://www.instagram.com/p/Cq5R59iuMpG/
2:47 AM. 12 Apr 232:47 AM. 12 Apr
‘यू मी और हम’ ने पूरे किये 15 साल
https://www.instagram.com/p/Cq5QmwRKB4i/
2:47 AM. 12 Apr 232:47 AM. 12 Apr
करीना कपूर ने इब्राहिम और तैमूर की तस्वीर
https://www.instagram.com/p/Cq5MjmrI_Di/
9:33 PM. 11 Apr 239:33 PM. 11 Apr
विराट कोहली ने वामिका संग शेयर की पूल फोटो
https://www.instagram.com/p/Cq48OCwNETl/
9:33 PM. 11 Apr 239:33 PM. 11 Apr
टूथ परी ट्रेलर
9:33 PM. 11 Apr 239:33 PM. 11 Apr
प्रियंका ने खरीदी नई कार
प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस 16 में काफी पॉपुलैरिटी और ऑडियंस का ढेर सारा प्यार मिला था. अब अभिनेत्री ने एक शानदार नई कार खरीदी है. नई कार को लेकर उनके दोस्त विकास मानकतला काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को बधाई दी. विकास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्हें ब्लैक ब्यूटी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. फ्रेम में उनके साथ प्रियंका उनकी पत्नी गुंजन वालिया के साथ नजर आ रही हैं. तीनों काफी हसमुख लग रहे हैं. विकास ने लिखा, “मुबारक हो लड़की (बधाई हो लड़की),”
9:33 PM. 11 Apr 239:33 PM. 11 Apr
अनुपमा की बर्थडे फोटोज वायरल
9:33 PM. 11 Apr 239:33 PM. 11 Apr
अलग तरीके के मास्क में दिखे शिल्पा शेट्टी
https://www.instagram.com/p/Cq4s7TvrdRI/
9:33 PM. 11 Apr 239:33 PM. 11 Apr
रश्मि देसाई के एक्स हसबेंड
https://www.instagram.com/p/Cq40raaNXWo/
9:33 PM. 11 Apr 239:33 PM. 11 Apr
सकीना को एयरपोर्ट पर देख फैंस हुए एक्साइटेड
https://www.instagram.com/p/Cq41GAZL7g6/
9:33 PM. 11 Apr 239:33 PM. 11 Apr
नेहा शर्मा का जिम लुक
https://www.instagram.com/p/Cq42RcaLO38/
9:33 PM. 11 Apr 239:33 PM. 11 Apr
रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने साधा निशाना
रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी से की थी. हाल ही में यह घोषणा की गई कि वह अब रोडीज सीजन 19 के जज पैनल में बैठेंगी. चैनल ने अभिनेत्री की विशेषता वाला एक नया प्रोमो जारी किया. सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने अब हिंदी में एक गुप्त नोट साझा किया है. एक नए ट्वीट में, वह एमटीवी रोडीज के प्रोमो वीडियो के रिलीज के बाद रिया पर जमकर बरसी. उन्होंने लिखा, तुम क्यूं डरोगी? तुम तो व्यश्या थी, हो, और रहोगी! प्रशन् ये है कि तुम्हारे उपभोगता कौन है?कोई सत्ताधारी ही ये हिम्मत दे सकता है. WhoResponsible 4Delay InSSRCs is obvious
9:33 PM. 11 Apr 239:33 PM. 11 Apr
रंजीत ने शेयर किया सुनील दत्त की फोटो
https://www.instagram.com/p/Cq3HYPDsO9M/
5:19 PM. 11 Apr 235:19 PM. 11 Apr
भूमिका चावला संग सल्लू मियां
https://www.instagram.com/p/Cq4Wt_COfXB/
5:19 PM. 11 Apr 235:19 PM. 11 Apr
करीना कपूर खान अपने घर के बाहर हुई स्पॉट
https://www.instagram.com/p/Cq4nuY2NORp/
5:19 PM. 11 Apr 235:19 PM. 11 Apr
श्वेता तिवारी का ग्लैमरस अंदाज
https://www.instagram.com/p/Cq4WAH7IsZy/
4:16 PM. 11 Apr 234:16 PM. 11 Apr
सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी
सलमान खान को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई पुलिस के मुख्य कंट्रोल रूम को सोमवार रात 9 बजे धमकी भरा फोन आया. फोन करने वाले ने कहा कि वह 30 तारीख को सलमान को जान से मार देगा. हालांकि उसने अपना परिचय रॉकी भाई, गौरक्षक जोधपुर राजस्थान के रूप में दिया.
4:16 PM. 11 Apr 234:16 PM. 11 Apr
केआरके का ये ट्वीट हो रहा वायरल
कमाल रशिद खान उर्फ केआरके ने पलक तिवारी को लेकर ट्विटर पर लिखा, कल मैंने कुछ ब्रेकिंग न्यूज पढ़ी! क्या भाई ने अभी-अभी किया पलक तिवारी का रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म? पहले तो मुझे नहीं पता था कि पलक कौन है? दूसरा मैं यह जानकर दंग रह गया कि ये खबर आते ही शेयर मार्केट क्रैश हो गया! बॉय गॉड, मीडिया पूरी तरह भांडगिरी पर उतर आया है.
4:16 PM. 11 Apr 234:16 PM. 11 Apr
केआरके ने उड़ाया फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का मजाक
केआरके ने सलमान खान की फिल्म का भोजपुरी लहजे में मजाक उड़ाया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आज मैंने तमिल फिल्म के रीमेक भोजपुरी किसी का हाथ किसी की टांग का ट्रेलर देखा और यह वास्तव में भयानक और असहनीय है. यह फिल्म एक सुनिश्चित डिजास्टर बनेगी.
4:16 PM. 11 Apr 234:16 PM. 11 Apr
फिल्म भोला ने 12वें दिन कितना कमाया?
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पांस मिला. पहले हफ्ते में मूवी ने शानदार प्रदर्शन किया. ओपनिंग डे पर इसने 11.20 करोड़ का कलेक्शन किया था. पहले वीक में 44 करोड़ तो दूसरा हफ्ता मूवी 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 12वें दिन फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए. अबतक टोटल कमाई 75 करोड़ हो चुका है.
4:16 PM. 11 Apr 234:16 PM. 11 Apr
सलमान खान बोले- यह आज की फिल्म है…
फिल्म (एसकेएफ) के बैनर तले बनी ‘किसी का भाई किसी की जान’ फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है. सलमान खान ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से कहा कि फिल्म एक्शन, रोमांस और पारिवारिक ड्रामे के साथ एक संपूर्ण मनोरंजन पैकेज है. एक्टर ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि लोग फिल्म की सराहना करेंगे, फिल्म को पसंद करेंगे और जाकर देखेंगे. यह ठेठ हिंदुस्तानी फिल्म है. इसमें एक्शन है और इसमें सूरज बड़जात्या की फिल्म की तरह दृश्य हैं (पारिवारिक ड्रामा) तथा इसमें संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाला रोमांस है. यह आज की फिल्म है.’’
4:16 PM. 11 Apr 234:16 PM. 11 Apr
सलमान खान और भूमिका चावला का ये अंदाज
https://www.instagram.com/p/Cq4Dqq7tJFV/?hl=en
1:07 PM. 11 Apr 231:07 PM. 11 Apr
‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर लॉन्च में सलमान ने उतारी शर्ट
फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर लॉन्च में फिल्म के सारे मेंबर्स मौजूद थे. ट्रेलर में एक्टर अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए दिखे. हालांकि कई यूजर्स को लगा कि ये एब्स पोस्ट-प्रोडक्शन का कमाल था. इसपर एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए इवेंट में अपनी शर्ट के बटन खोलकर सबको अपना एब्स दिखाया. एक्टर कहते है, तुम्हारे को लगता है वीएफएक्स से होता है. बता दें कि फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
https://www.instagram.com/p/Cq3IvbaAPr4/?hl=en
1:07 PM. 11 Apr 231:07 PM. 11 Apr
रूपाली गांगुली ने रखी बर्थडे पार्टी
अनुपमा फेम टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपने करीबी दोस्त और परिवार के लिए जन्मदिन की पार्टी रखी. इसमें साराभाई बनाम साराभाई के सह-कलाकार सतीश शाह, सुधांशु पांडे अपनी पत्नी के साथ दिखे. जबकि इसमें शिवांगी जोशी, डेलनाज ईरानी और बख्तियार ईरानी भी नजर आए. प्रणाली राठौड़, जसवीर कौर भी पार्टी में शामिल हुए.
मुख्य बातें
Entertainment News LIVE Updates: सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर आते ही इंटरनेट पर छा गया. ट्रेलर लॉन्च की तसवीरें और वीडियोज अब आने शुरू हो गए है. ट्रेलर लॉन्च में सलमान ने मीडिया से बात. मूवी में सलमान के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी है. वहीं, अनुपमा फेम टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने 5 अप्रैल को अपना 46वां जन्मदिन मनाया था. हालांकि अपने दोस्तों के लिए उन्होंने सोमवार शाम को एक पार्टी रखी. मनोरंजन जगत की तमाम खबरों के लिए यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स…
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.