Entertainment News: विक्रम गोखले को फैंस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा- काका, तुम याद आओगे…
Entertainment News, 26 Nov Live Updates: हाल ही में बॉलीवु़ड एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बनी है. बिपाशा के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी बेटी देवी की एक झलक दिखाई है. वहीं, फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने करीबी दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के सहयोगियों के लिए डिनर पार्टी रखा था. इसमें आर्यन खान, रिया कपूर, अनन्या पांडे, सोनम कपूर जैसे सेलेब्स ने शिरकत की.
Entertainment News: विक्रम गोखले को फैंस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा- काका, तुम याद आओगे…
Live Updates
11:21 PM. 26 Nov 225:51 PM. 26 Nov
निया शर्मा ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती है, जिसे देखकर फैंस आहें भरते है. अब निया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तसवीरें शेयर की है, जिसमें वह कहर ढा रही है. फोटोज में निया ने ऑल ब्लैक ड्रेस पहना है.
https://www.instagram.com/p/Clay7A5J0TO/?hl=en
11:21 PM. 26 Nov 225:51 PM. 26 Nov
विजय सेतुपति के इवेंट में पहुंचे कमल हासन
चेन्नई के एक अस्पताल से छुट्टी मिलने के एक दिन बाद अभिनेता कमल हासन विजय सेतुपति की आगामी फिल्म डीएसपी के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए. एक मंच पर एक साथ खड़े अभिनेताओं की कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आई है. एक तस्वीर में, विजय सेतुपति मंच पर कमल के बगल में खड़े थे, वहीं कमल दर्शकों से बात कर रहे थे. इवेंट के लिए कमल ने नीले रंग की स्वेटशर्ट, फीकी जींस और जूते पहने थे.
11:21 PM. 26 Nov 225:51 PM. 26 Nov
फैंस ने दी श्रद्धांजलि
विक्रम गोखले का आज निधन हो गया है. उनकी बेटी ने उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए एक बयान में कहा, “यह पुष्टि की जाती है कि विक्रम गोखले का आज दोपहर निधन हो गया. हम इस कठिन समय में उनकी शुभकामनाओं, समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं.” फैंस उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे है. एक यूजर ने लिखा, काका तुम याद आओगे.
11:21 PM. 26 Nov 225:51 PM. 26 Nov
सारा अली खान ऐसे रखती है खुद को खूबसूरत
सारा अली खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस ने अब फैंस को अपना मॉर्निंग रूटीन बताया है. उन्होंने अपनी खूबसूरती का भी राज बताया. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सारा ने एक बूमरैंग वीडियो साझा किया. इसमें उन्हें अपनी कार में बैठे देखा जा सकता है. एक्ट्रेस ने अपने बाल खुले छोड़ रखे हैं और चेहरे पर बर्फ का टुकड़ा रगड़ रही है. सारा ने एक इंस्टाग्राम फिल्टर का इस्तेमाल किया है जिससे उनका चेहरा और भी गुलाबी हो गया है और उनकी आंखों का रंग भी बदल गया है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने लिखा, ‘अर्ली मॉर्निंग फेशियल!’.
11:21 PM. 26 Nov 225:51 PM. 26 Nov
शहनाज गिल के चैट शो में आयुष्मान खुराना
https://www.instagram.com/p/ClZMx0ujJxb/?hl=en
11:21 PM. 26 Nov 225:51 PM. 26 Nov
विक्रम गोखले की तबीयत फिर बिगड़ी
ऐसा कहा जा रहा था कि दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. हालांकि, अस्पताल के ताजा अपडेट के मुताबिक, अब एक बार फिर उनकी तबीयत में बिगड़ गई है और एक्टर वेंटिलेटर सपोर्ट पर आ गए हैं. बीपी सपोर्ट दवा पर रखा गया है. हम दिल दे चुके सनम और भूल भुलैया जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय अभिनेता को स्वास्थ्य कारणों के कारण दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
मुख्य बातें
Entertainment News, 26 Nov Live Updates: हाल ही में बॉलीवु़ड एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बनी है. बिपाशा के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी बेटी देवी की एक झलक दिखाई है. वहीं, फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने करीबी दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के सहयोगियों के लिए डिनर पार्टी रखा था. इसमें आर्यन खान, रिया कपूर, अनन्या पांडे, सोनम कपूर जैसे सेलेब्स ने शिरकत की.
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.