Entertainment News: शाहरुख खान के हमशक्ल को देखा आपने? मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ!
Entertainment News: नामी अभिनेत्री सुलोचना लाटकर नहीं रहीं. एक्ट्रेस ने 94 साल में आखिरी सांस ली. उन्होंने ‘‘हीरा’’, ‘‘रेशमा और शेरा’’, ‘‘जानी दुश्मन’’, ‘‘जब प्यार किसी से होता है’’, ‘‘जॉनी मेरा नाम’’, ‘‘कटी पतंग’’, जैसी फिल्मों में काम किया था. उनके निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया. उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे दादर के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया जाएगा. वहीं, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का ट्रेलर आज रिलीज हो रहा है. फिल्म का पोस्टर बीते दिन जारी किया गया था. पोस्टर में दोनों काफी रोमांटिक लगे थे. मूवी 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Entertainment News: शाहरुख खान के हमशक्ल को देखा आपने? मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ!
Live Updates
11:28 PM. 5 Jun 235:58 PM. 5 Jun
मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया सिद्दीकी ने एक मिस्ट्री मैन के साथ तसवीरें पोस्ट की है. इस तसवीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मैंने जिस रिश्ते को संजोया है, उससे बाहर निकलने में 19 साल से ज्यादा का समय लगा है. लेकिन मेरे जीवन में, मेरे बच्चे मेरी प्राथमिकता हैं, वे हमेशा थे और रहेंगे. लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो दोस्ती से भी बड़े होते हैं और ये रिश्ता वही रिश्ता है और मैं उसी से बहुत खुश हूं इसलिए अपनी खुशी आप सबके साथ बांटी.
https://www.instagram.com/p/CtGm2eSyEPb/?hl=en
11:28 PM. 5 Jun 235:58 PM. 5 Jun
शाहरुख खान के हमशक्ल सूरज कुमार का वीडियो वायरल
https://www.instagram.com/reel/CpnWMFvALDc/
11:28 PM. 5 Jun 235:58 PM. 5 Jun
कौन बनेगा शक्तिमान?
मुकेश खन्ना ने कहा- सवाल ये उठता है कि कौन बनेगा शक्तिमान? मैं अभी रिवील नहीं कर सकता. लेकिन ये एक कमर्शियल फिल्म है. ऐसे में इसके साथ काफी कमर्शियल टॉक्स भी जुड़ेंगी. लेकिन मैं रहूंगा. साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द एक अंतिम घोषणा होगी, जहां आपको पता चल जाएगा कि इसमें कौन होगा, कौन इसे निर्देशित करेगा. यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाया जा रहा है, जैसा कि यह होना चाहिए.
11:28 PM. 5 Jun 235:58 PM. 5 Jun
‘शक्तिमान’ फिल्म में क्यों हो रही है देरी?
मुकेश खन्ना ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर अपने प्रोजेक्ट ‘शक्तिमान’ को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि, “कॉन्टैक्ट पर हस्ताक्षर किए गए हैं. ये बहुत बड़े स्तर की फिल्म है. एक फिल्म की लागत 200-300 करोड़ रुपये होगी और इसे सोनी पिक्चर्स द्वारा बनाया जाएगा, जिसने स्पाइडर मैन बनाया था. लेकिन इसमें देरी होती रही.” पहले (कोविड -19) महामारी थी, मैंने अपने चैनल पर भी इसकी घोषणा की थी कि फिल्म बन रही है, लेकिन …”
11:28 PM. 5 Jun 235:58 PM. 5 Jun
जानें तीसरे दिन की कमाई?
फिल्म निर्माताओं ने फैंस को ‘जरा हटके जरा बचके’ के कलेक्शन के बारे में अपडेट दिया. फिल्म निर्माता कंपनी ‘मैडॉक फिल्म्स’ ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कमाई के आंकड़े शेयर किए. मूवी ने तीसरे दिन 9.90 करोड़ रुपये की ���माई की. ये तीनों दिनों में सबसे ज्यादा है. वीकेंड पर इसने देश में 22.59 करोड़ रुपये की कमाई की. बता दें कि रविवार को फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 31.28 प्रतिशत रही.
11:28 PM. 5 Jun 235:58 PM. 5 Jun
सारा अली खान ने अपनी मां और भाई के साथ देखी ‘जरा हटके जरा बचके’
सारा अली खान अपनी हालिया रिलीज ‘जरा हटके जरा बचके’ की सफलता को एंजॉय कर रही हैं. इस बीच रविवार दोपहर सारा ने मुंबई में अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम खान के साथ भी फिल्म को एंजॉय किया. अपने परिवार के साथ फिल्म देखने पर सारा कहती हैं, “मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूं कि मेरा भाई और मां इस फिल्म को देखकर बहुत हंसे, क्लाइमेक्स में रोए और मुझपर और फिल्म पर गर्व किया. बस यहां से आगे और ऊपर की तरफ बढ़ते रहना है.”
मुख्य बातें
Entertainment News: नामी अभिनेत्री सुलोचना लाटकर नहीं रहीं. एक्ट्रेस ने 94 साल में आखिरी सांस ली. उन्होंने ‘‘हीरा’’, ‘‘रेशमा और शेरा’’, ‘‘जानी दुश्मन’’, ‘‘जब प्यार किसी से होता है’’, ‘‘जॉनी मेरा नाम’’, ‘‘कटी पतंग’’, जैसी फिल्मों में काम किया था. उनके निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया. उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे दादर के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया जाएगा. वहीं, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का ट्रेलर आज रिलीज हो रहा है. फिल्म का पोस्टर बीते दिन जारी किया गया था. पोस्टर में दोनों काफी रोमांटिक लगे थे. मूवी 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.