Entertainment News Live: सनी देओल के बेटे करण की मेहंदी फंक्शन की पहली फोटो आई सामने, देखें दुल्हे राजा को..

Entertainment News Live: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में ऐसा बहुत कुछ होता है, जो फैंस जानना चाहते है. ऐसे में आज हम आपको एक क्लिक में मनोरंजन जगत की सारी खबरें बताएंगे. गायिका शारदा रंजन का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया. वह 89 वर्ष की थीं. सिंगर की बेटी ने उनके निधन के बारे में सोशल मीडिया पर फैंस को बताया. वहीं, कपिल का एक YouTube चैनल ‘KapilSharmak9’ है. इसपर कॉमेडी किंग अपने शो का बीटीएस वीडियोज शेयर करते रहते थे. पहली बार कपिल अपने फैंस के साथ एक व्लॉग साझा करने के लिए तैयार हैं.

2:08 AM. 16 Jun 23 8:38 PM. 15 Jun

करण देओल-द्रिशा आचार्य की शादी में दादा धर्मेंद्र की फिल्मों के बजेंगे गानें

अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी 18 जून को मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बिमल रॉय की पड़पोती दृष्टि आचार्य से होने वाली है. देओल परिवार शादी के लिए बेहद उत्साहित है. रिपोर्ट्स की मानें तो उसी रात एक रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें स्टार-स्टड गेस्ट लिस्ट होगी. 16 जून को एक संगीत समारोह होगा, जिसमें दादा धर्मेंद्र की फिल्मों के गानें बजेंगे. आज करण की हल्दी और मेहंदी फंक्शन है.

2:08 AM. 16 Jun 23 8:38 PM. 15 Jun

विदेश में गदर का क्रेज

https://www.instagram.com/p/Ctg1Z7aquQP/?hl=en

2:08 AM. 16 Jun 23 8:38 PM. 15 Jun

करण देओल की फोटोज

https://www.instagram.com/p/Ctg9wjKLil_/?hl=en https://www.instagram.com/p/Ctgz9owM_Z8/?hl=en

9:35 PM. 15 Jun 23 4:05 PM. 15 Jun

अवनीत कौर का ग्लैमरस अंदाज

https://www.instagram.com/p/Ctgc789xdM4/

9:35 PM. 15 Jun 23 4:05 PM. 15 Jun

जसवंत सिंह खालरा बायोपिक के मेकर्स ने किया हाईकोर्ट का रुख

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, सोनचिड़िया, द स्काई इज पिंक, रश्मि रॉकेट और ए थर्सडे जैसी राष्ट्रीय और मानव हित की कहानियों को पर्दे पर लाने के बाद, आरएसवीपी मूवीज एक और रियल लाइफ ड्रामा दिखाने के लिए इंतजार कर रहा है. ये प्रमुख ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट, जसवंत सिंह खालरा की बायोपिक है, जिसे रॉनी स्क्रूवाला, अभिषेक चौबे और हनी त्रेहान द्वारा निर्मित किया गया हैं. वहीं फिल्म का निर्देशन त्रेहान ने किया हैं और एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं. जबकि अब तक इस फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है, रिलीज के लिए रेडी इस फिल्म के सामने एक बड़ी मुश्किल आ खड़ी हुई है. इंडस्ट्री के एक सूत्र ने बताया कि मेकर्स पिछले 6 महीनों से फिल्म की रिलीज के लिए सेंसर की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं. उनके मुताबिक, “आरएसवीपी ने दिसंबर 2022 में सेंसर सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया था, और इसे रिव्यू कमीटी के पास भेजा गया था. टीम ने अनुरोध किए गए सभी जरूरी पेपर वर्क को साझा किया और पूरी लगन के साथ प्रक्रिया के बारे में जाना, लेकिन सीबीएफसी से कोई समाधान नहीं मिलने पर, उन्होंने आखिरकार बुधवार (14 जून) को बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया.”

9:35 PM. 15 Jun 23 4:05 PM. 15 Jun

ऋतिक रोशन की फ़िल्म वॉर के एक्शन सीन ने किया स्पेनिश फिल्म को प्रेरित

स्पैनिश फिल्म माई फॉल्ट (कुलपा मिया) हाल ही में एमेज़ौन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. फिल्म में न केवल ऋतिक रोशन की फ़िल्म वॉर के एक एक्शन सीन की झलक है, बल्कि उस फ़िल्म का क्लाइमैक्स भी उस कहे गये सीन से प्रेरित है, जिसे सोशल मीडिया पर भारतीय फिल्म प्रेमियों ने तुरंत नोटिस किया. इस साल की शुरुआत में, ऋतिक रोशन की एक और फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचाई जब बैंग बैंग जापान में सीमित रूप से रिलीज़ हुई थी, जिसने दर्शकों में हलचल पैदा कर दी थी.

6:54 PM. 15 Jun 23 1:24 PM. 15 Jun

शिल्पा शेट्टी के घर पर हुई चोरी के मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर में हुई चोरी के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह अभिनेत्री के जुहू स्थित घर से कुछ बेशकीमती सामान कथित तौर पर चोरी हो गया था. उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर जुहू थाने में चोरी का एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई. अधिकारी ने बताया कि जांच दल ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है. (भाषा इनपुट के साथ)

6:54 PM. 15 Jun 23 1:24 PM. 15 Jun

अपनी वाइफ के साथ नजर आए विक्की कौशल-कैटरीना कैफ

https://www.instagram.com/p/Ctfdh2GoKk6/?hl=en

6:54 PM. 15 Jun 23 1:24 PM. 15 Jun

बॉयफ्रेंड संग दिखी हिना खान 

https://www.instagram.com/p/Ctfx5FNgUjD/?hl=en

6:54 PM. 15 Jun 23 1:24 PM. 15 Jun

बिग बॉस ओटीटी 2 में फलक नाज

बिग बॉस ओटीटी 2 जल्द ही प्रसारित होना शुरू हो जाएगा. बिग बॉस ओटीटी 2 की पक्की प्रतियोगियों में से एक अभिनेत्री फलक नाज हैं. फलक के भाई शीजान खान ने उसक लिए खास पोस्ट लिखा है. फलक की तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए शीजान ने लिखा, “@falaqnaazz आपी आप अब तक के सबसे मजबूत इंसान हैं! यह आपकी नई यात्रा है, मुझे पता है कि आप इसे जीत लेंगे. #बिगबॉस ओटीटी सीजन.”

6:54 PM. 15 Jun 23 1:24 PM. 15 Jun

सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मूवी डेट पर नव्या नवेली नंदा

सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा के बीच काफी समय से डेटिंग की खबरें आ रही हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मूवी डेट पर जाते दिखे. वीडियो में सिद्धांत- नव्या एक मल्टीप्लेक्स के अंदर जाते हुए नजर आ रहे है. एक्टर ने मास्क लगाया हुआ है औऱ दोनों बातें करते दिख रहे है. वीडियो को instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reel/CterJiGRsaR/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

6:54 PM. 15 Jun 23 1:24 PM. 15 Jun

मौनी रॉय का 3 लाख का बैग

https://www.instagram.com/p/CteEy-KuOpF/?hl=en

6:54 PM. 15 Jun 23 1:24 PM. 15 Jun

एयरपोर्ट पर नजर आई आलिया भट्ट

https://www.instagram.com/p/CtfEgZDrigI/?hl=en

6:54 PM. 15 Jun 23 1:24 PM. 15 Jun

सलमान खान का कूल अंदाज

https://www.instagram.com/p/CtfJRL-quBD/?hl=en

6:54 PM. 15 Jun 23 1:24 PM. 15 Jun

मुनमुन दत्ता न गोद लिया बच्चा?

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तसवीरें पोस्ट की है. फोटोज में वो एक छोटी सी बच्ची को गोद में लिए दिख रही है. इन फोटोज को देख उनके चाहने वाले कंफ्यूज हो गए और कमेंट बॉक्स में कमेंट करने लगे. यूजर्स को लगा कि वो बिना शादी के मां बन गई है और एक्ट्रेस ने बच्चा गोद ले लिया है. बता दें कि मुनमुन ने जो बच्ची को गोद में लिया हुआ है, वो उनका नहीं है. वो उनकी फ्रेंड देबिना बनर्जी का है. देबिना और मुनमुन अच्छे दोस्त है.

https://www.instagram.com/p/CteiDPRsjGT/?hl=en

6:54 PM. 15 Jun 23 1:24 PM. 15 Jun

कपिल शर्मा ने फैंस को दिया सरप्राइज

कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो पोस्ट किया. यह वीडियो कुछ और नहीं बल्कि उनके पहले व्लॉग की एक झलक थी. इस क्लिप को अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ साझा करते हुए, “मेरा पहला व्लॉग, पूरा व्लॉग देखने के लिए कृपया मेरे YouTube चैनल KapilSharmaK9 को सब्सक्राइब करें #releasingtomorrow शाम 5 बजे.”

https://www.instagram.com/reel/CteCJSnv04-/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

12:35 PM. 15 Jun 23 7:05 AM. 15 Jun

गायिका शारदा रंजन का निधन

गायिका शारदा रंजन अब हमारे बीच नहीं हैं. उनकी बेटी ने इस बारे में बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, बड़े दुख के साथ, मेरे भाई शम्मी राजन और मैं अपनी प्यारी मां, गायिका शारदा राजन के निधन के बारे में बता रहे है. साथ ही उन्होंने अपनी मां की कुछ तसवीरें पोस्ट की है. बता दें कि उन्होंने ‘तितली उड़ी’, ‘जहां प्यार मिले’, ‘बात जरा है आपस की’, ‘ले जा ले जा ले जा मेरा दिल’, ‘आ आयेगा कौन यहां’, ‘मस्ती और जवानी हो उमर बड़ी मस्तानी हो’ जैसे गाने गाए थे.

मुख्य बातें

Entertainment News Live: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में ऐसा बहुत कुछ होता है, जो फैंस जानना चाहते है. ऐसे में आज हम आपको एक क्लिक में मनोरंजन जगत की सारी खबरें बताएंगे. गायिका शारदा रंजन का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया. वह 89 वर्ष की थीं. सिंगर की बेटी ने उनके निधन के बारे में सोशल मीडिया पर फैंस को बताया. वहीं, कपिल का एक YouTube चैनल ‘KapilSharmak9’ है. इसपर कॉमेडी किंग अपने शो का बीटीएस वीडियोज शेयर करते रहते थे. पहली बार कपिल अपने फैंस के साथ एक व्लॉग साझा करने के लिए तैयार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >