Entertainment News Live: आलिया भट्ट ने शेयर की बेटी राहा की क्यूट फोटो, रणबीर कपूर संग खेलती दिखी नन्ही परी
Copied link
Entertainment News Live: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान थियेटर में ईद के दिन रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. मूवी में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल और पलक तिवारी, शहनाज गिल है. फैंस से मिल रहे प्यार के लिए सलमान ने उन्हें शुक्रिया कहा है और अपनी एक तसवीर शेयर की है. वहीं, हाल ही में पामेला चोपड़ा का निधन हो गया था. उनके निधन के तीन दिन बाद उनके बेटों आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया. इसमें आमिर खान, करण जौहर, अभिषेक बच्चन सहित कई बॉलीवुड हस्तियां नजर आई.
1:58 AM. 25 Apr 231:58 AM. 25 Apr
खतरों के खिलाड़ी 13: अर्चना गौतम ने रोहित शेट्टी के शो में आने की पुष्टि की
खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग जल्द ही शुरू हो रही है. फिलहाल, शो के लिए शिव ठाकरे, रूही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह की पुष्टि की गई है. अर्चना गौतम सूची में शामिल हो गई है. उन्होंने कहा है कि वह शो का हिस्सा है और वह मई के अंत में अर्जेंटीना की यात्रा करेगी. उन्होंने कहा कि प्रशंसकों से जिस तरह का प्यार मिल रहा है, उससे वह अभिभूत हैं. अर्चना गौतम का नाम काफी समय से चर्चा में था. एक्ट्रेस ने कहा कि बिग बॉस 16 ने उन्हें साहसी और दृढ़ रहना सिखाया. उन्हें उम्मीद है कि खतरों के खिलाड़ी 13 में भी उनका यही रवैया रहेगाच अर्चना गौतम ने कहा कि वह सभी स्टंट करेंगी.
1:58 AM. 25 Apr 231:58 AM. 25 Apr
आलिया भट्ट ने शेयर की राहा की तसवीर
आलिया भट्ट ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी राहा के साथ रणबीर कपूर की एक तस्वीर पोस्ट की, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे हटा दिया. अभिनेत्री ने उसी दिन कुछ घंटों बाद उसी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया. पोस्ट में, आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर राहा के स्ट्रॉलर के पास बैठे रणबीर की एक स्पष्ट तस्वीर साझा की थी. तस्वीर में रणबीर स्ट्रॉलर के अंदर अपना दाहिना हाथ फैलाकर राहा को देख रहे थे, क्योंकि राहा कैमरे में नजर नहीं आ रही थी. रणबीर को टी और शॉर्ट्स में स्ट्रोलर के पास कुर्सी पर बैठे देखा गया. अब हटाई गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, क्योंकि हटाए जाने के बाद अभिनेता के कई फैन पेजों ने उम्मीदवारी पोस्ट की थी.
1:58 AM. 25 Apr 231:58 AM. 25 Apr
बादशाह ने मांगी माफी
https://www.instagram.com/p/CralfVrKM-T/
1:58 AM. 25 Apr 231:58 AM. 25 Apr
आर्यन खान ने शुरू किया नया बिजनेस
https://www.instagram.com/p/CraZ9Ewv636/
7:52 PM. 24 Apr 237:52 PM. 24 Apr
विद्युत जामवाल की फिल्म ‘IB71’ का ट्रेलर रिलीज
6:15 PM. 24 Apr 236:15 PM. 24 Apr
सर्कस के दिग्गज जेमिनी शंकरन का निधन
‘जेमिनी सर्कस’ के संस्थापक और भारतीय सर्कस के दिग्गज जेमिनी शंकरन का निधन हो गया है. वह 99 वर्ष के थे. शंकरन के पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि वह बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों के कारण पिछले कुछ दिन से यहां निकट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और उनका रविवार रात को निधन हो गया.
6:15 PM. 24 Apr 236:15 PM. 24 Apr
अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट हो रहा वायरल
अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. ट्वीट में बिग बी लिखते है, अरे मारे गये गुलफाम, बिरज में मारे गये गुलफाम. ए ! Twitter मौसी, चाची, बहनी, ताई, बुआ .. झौआ भर के त नाम हैं तुम्हार ! पैसे भरवा लियो हमार, नील कमल ख़ातिर ✔️ अब कहत हो जेकर 1 m follower उनकर नील कमल free म हमार तो 48.4 m हैं , अब ?? खेल खतम, पैसा हजम ?
6:15 PM. 24 Apr 236:15 PM. 24 Apr
रेड आउटफिट में ऐश्वर्या राय दिखीं बला की खूबसूरत
ऐश्वर्या राय इन दिनों पोन्नियिन सेलवन 2 के प्रमोशन में लगी हुई है. हाल ही में एक प्री-रिलीज़ इवेंट के लिए हैदराबाद में थीं. इस दौरान एक्ट्रेस शिमरी रेड और गोल्डन एथनिक में नजर आई. इस ड्रेस में वो बला की खूबसूरत दिखी. इस इवेंट में एक्ट्रेस ने मणिरत्नम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, मैं दोहराऊंगी, हमेशा के लिए दोहराऊंगी. शुरुआत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. इरुवर के लिए, रावण के लिए, गुरु के लिए और आज पोन्नियिन सेलवन के लिए.
4:45 PM. 24 Apr 234:45 PM. 24 Apr
25 अगस्त को रिलीज होगी ड्रीम गर्ल 2
कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था. जिसके बाद इसका सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 आ रहा है. पहले ये मूवी 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 25 अगस्त को रिलीज होगी. इस बारे में बताते हुए आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, मेरे प्रिय आशिकों, चार साल बाद आपके दिल का टेलीफोन फिर से रिंग रिंग होगा…अब इसके लिए तैयारी भी तो शानदार, धमाकेदार होनी चाहिए ना ? तो थोड़ा और करो इंतजार और कीप सेंडिंग लॉट्स ऑफ प्यार. अब 7 का साथ नहीं पूजा की किस ऑन अगस्त पच्चीस. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, पच्चीस बड़ी है मस्त-मस्त क्योंकि पूजा ड्रीम गर्ल आ रही है 25 अगस्त को.
अल्लू अर्जुन अपने इंस्टाग्राम पर खूब सारे पोस्ट करते रहते है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 21 मिलियन लोग फॉलो करते है. अबतक पुष्पा एक्टर ने 573 पोस्ट किए है. भले ही एक्टर को लाखों लोग फॉलो करते है, लेकिन वो सिर्फ एक ही शख्स यानी अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को फॉलो करते है. जी हां, अल्लू सिर्फ अपनी वाइफ को इंस्टा पर फॉलो करते है.
Allu Arjun: ना राम चरण, ना जूनियर NTR, ‘पुष्पा’ के अल्लू अर्जुन INSTAGRAM पर सिर्फ 1 शख्स को करते हैं फॉलो
4:45 PM. 24 Apr 234:45 PM. 24 Apr
टाइगर श्रॉफ के बहन के साथ दिखी दिशा पटानी
https://www.instagram.com/p/CrY2ufCrtY1/?hl=en
4:45 PM. 24 Apr 234:45 PM. 24 Apr
क्रिटिक के ट्वीट पर उर्वशी रौतेला हुई आग-बबूला
खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले उमैर संधू के खिलाफ उर्वशी रौतेला ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, मेरी कानूनी टीम द्वारा मानहानि कानूनी नोटिस भेजा गया है. आप जैसे अभद्र पत्रकार द्वारा आपके नकली/हास्यास्पद ट्वीट्स से निश्चित रूप से असंतुष्ट हूं. आप मेरे आधिकारिक प्रवक्ता नहीं हैं. और हां आप बहुत अपरिपक्व पत्रकार हैं जिन्होंने मुझे और मेरे परिवार को बेहद असहज कर दिया.
https://www.instagram.com/p/CrXpAtioJBb/
Urvashi Rautela को इस एक्टर ने किया था हैरेस? क्रिटिक के ट्वीट पर एक्ट्रेस हुई आग-बबूला, भेजा मानहानि का नोटिस
4:45 PM. 24 Apr 234:45 PM. 24 Apr
पामेला चोपड़ा की प्रार्थना सभा में शामिल हुए ये सेलेब्स
स्वर्गीय पामेला चोपड़ा के लिए रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया. इसमें आमिर खान, करण जौहर, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, विक्की कौशल, डिंपल कपाड़िया, राकेश रोशन, जोया अख्तर शामिल हुई. बता दें कि पामेला चोपड़ा निर्देशक यश चोपड़ा की पत्नी थीं. 20 अप्रैल को 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.
सलमान खान ने फिल्म किसी का भाई किसी की जान को मिल रहे समर्थन के लिए अपने चाहने वालों को शुक्रिया कहा है. अपनी तसवीर भाईजान ने शेयर की है, जिसमें वो काफी स्मार्ट लग रहे है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. धन्यवाद, वास्तव में इसकी सराहना करते है. इसपर यूजर् कमेंट कर रहे है. साथ ही उन्हें ईद की बधाई दे रहे है.
https://www.instagram.com/p/CrYav_RIlH4/
मुख्य बातें
Entertainment News Live: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान थियेटर में ईद के दिन रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. मूवी में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल और पलक तिवारी, शहनाज गिल है. फैंस से मिल रहे प्यार के लिए सलमान ने उन्हें शुक्रिया कहा है और अपनी एक तसवीर शेयर की है. वहीं, हाल ही में पामेला चोपड़ा का निधन हो गया था. उनके निधन के तीन दिन बाद उनके बेटों आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया. इसमें आमिर खान, करण जौहर, अभिषेक बच्चन सहित कई बॉलीवुड हस्तियां नजर आई.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.