Entertainment News Live: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को हिंदी बोलने में होती है प्रॉब्लम, शेयर किया मजेदार किस्सा
Copied link
Entertainment News Live: आयरिश अभिनेता रे स्टीवेन्सन का निधन हो गया. रे ने “पनिशर: वॉर ज़ोन,” “किंग आर्थर,” “थोर” फिल्मों में काम किया था. उनकी उम्र 58 साल थी. एक्टर ने ‘आरआरआर’ फिल्म में खलनायक ब्रिटिश गवर्नर की भूमिका निभाई थी. वहीं, टीवी एक्टर और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत की बीते सोमवार मौत हो गई. आदित्य की मौत से उनके दोस्त और चाहनेवाले काफी शॉक्ड है. पुलिस जांच में जुट गई है और कहा जा रहा है कि आज पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आएगी.
11:12 PM. 23 May 2311:12 PM. 23 May
विक्की कौशल-सारा अली खान ने एंजॉय की थाली
https://www.instagram.com/p/Csk7ClxKbaB/
11:12 PM. 23 May 2311:12 PM. 23 May
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को हिंदी बोलने में होती है प्रॉब्लम
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने स्वीकार किया कि अंग्रेजी उनकी सबसे मजबूत भाषा नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि भारत में केवल इसको लेकर जज किया जाता है, लेकिन विदेश में लोग परवाह नहीं करते कि वह अंग्रेजी जानता है या नहीं. शहनाज गिल के टॉक शो देसी वाइब्स में नवाज बतौर गेस्ट नजर आए थे. यहां नवाज से पूछा कि क्या उन्हें अभी भी अंग्रेजी में कठिनाई है, तो उन्होंने कहा, “हां, लेकिन जब मैं बाहर जाता हूं ना, लड़की के साथ तीन-तीन चार-चार घंटे तक बात कर लेता हूं, अंग्रेजी में. वो लोग क्या हैं ना, जज नहीं करते. उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल ही में एक अंग्रेजी भाषा की फिल्म की शूटिंग की है, और एक जटिल लाइन देने के लिए आगे बढ़े, जिसे उन्होंने याद किया था.
11:12 PM. 23 May 2311:12 PM. 23 May
डेविड धवन के घर पहुंचे अनुपम खेर, पुराने दिनों को याद करते हुए शेयर किया वीडियो
11:12 PM. 23 May 2311:12 PM. 23 May
केदारनाथ पहुंचे अक्षय कुमार
11:12 PM. 23 May 2311:12 PM. 23 May
शेन ग्रेगोइरे ने इस तरह आलिया कश्यप को किया था प्रपोज?
11:12 PM. 23 May 2311:12 PM. 23 May
आदित्य सिंह राजपूत के निधन पर निबेदिता पाल बोली- सदमे में हूं
22 मई को अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत अपने फ्लैट के बाथरूम में मृत पाए गए थे. अभिनेता के चौकीदार उन्हें डॉक्टर के पास ले गये, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अपने दोस्त की चौंकाने वाली मौत पर ईटाइम्स टीवी ने आदित्य की करीबी दोस्त निबेदिता पाल से संपर्क किया. चौंकाने वाली मौत के बारे में बात करते हुए उन्होंने अंतिम संस्कार की जानकारी भी साझा की और कहा कि इस बीच आदित्य की मां भी मुंबई पहुंचेंगी. “ईमानदारी से, मैं आपको बता नहीं सकता कि जब मुझे इसके बारे में पता चला तो मुझे कैसा लगा. मैं एडी को पिछले 5 सालों से जानती हूं. मैं सदमे में हूं”.
11:12 PM. 23 May 2311:12 PM. 23 May
चेन्नई में होगा सरथ बाबू का अंतिम संस्कार
अभिनेता सरथ बाबू का आज चेन्नई में अंतिम संस्कार किया जाएगा. दिग्गज के निधन के बाद, रजनीकांत, जूनियर एनटीआर, प्रकाश राज और चिरंजीवी जैसी कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. इस महीने की शुरुआत में, सरथ बाबू की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें हैदराबाद के एआईजी अस्पताल ले जाया गया था. रिपोर्टों के अनुसार, सरथ बाबू को सेप्सिस हो गया था, जिससे गुर्दे, फेफड़े, यकृत और अन्य अंगों के कामकाज पर असर पड़ा था. उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था. सोमवार को उनका 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
5:58 PM. 23 May 235:58 PM. 23 May
कान्स से सामने आया मौनी रॉय का ग्लैमरस लुक
https://www.instagram.com/p/Csj04K1tFYB/?hl=en
5:58 PM. 23 May 235:58 PM. 23 May
आदित्य सिंह राजपूत मामले में पुलिस ने 3 लोगों का बयान दर्ज किया
मुंबई पुलिस ने अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत मामले में बताया, ओशिवारा पुलिस ने तीन लोगों के बयान दर्ज किए – उनकी घरेलू मदद, निजी डॉक्टर और चौकीदार. उनकी मां दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं. ओशिवारा पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. आज सुबह करीब 11 बजे उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और उनके परिवार की सहमति के बाद आज अंतिम संस्कार किया जाएगा.
5:58 PM. 23 May 235:58 PM. 23 May
श्रुति हासन का खूबसूरत कान्स लुक
https://www.instagram.com/p/CsjaU9NrpiN/?
5:58 PM. 23 May 235:58 PM. 23 May
फिर से अली बाबा बने शीजान खान
शीजान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अलीबाबा के आउटफिट में एक फोटो पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मन के अलावा कहीं भी डर नहीं होता. फोटो में वो दूसरी तरफ देख रहे है और पीछे सन नजर आ रहा है. एक यूजर ने इसपर रिएक्ट करते हुए कमेंट में लिखा, सर आपके साथ अली बाबा कुछ अलग ही फील देता था. एक यूजर ने लिखा, खतरों के खिलाड़ी 13 का विनर. एक यूजर ने लिखा, अली बाबा.
https://www.instagram.com/p/Csgx7qfMDXR/
5:58 PM. 23 May 235:58 PM. 23 May
बेटे वायु को पार्क में घुमाती दिखी सोनम कपूर
सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने एक तसवीर पोस्ट की है, जिसमें सोनम को लंदन के एक पार्क में अपने बेटे वायु को गोद में लेकर सैर का आनंद लेते देखा गया.
https://www.instagram.com/p/CsjNlsGs_kb/
5:58 PM. 23 May 235:58 PM. 23 May
कान्स में सनी लियोनी का डेब्यू
सनी लियोनी कान्स में हैं और उन्होंने अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति के लिए ग्रीन वन-शोल्डर गाउन चुना. इस आउटफिट में वो बेहद खूबसूरत दिखी. बता दें कि इस साल सनी ने कान्स में डेब्यू किया है.
https://www.instagram.com/p/CsjXe_aLe4I/
5:58 PM. 23 May 235:58 PM. 23 May
एसएस राजामौली ने रे स्टीवेन्सन के निधन पर किया शोक व्यक्त
आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने आरआरआर में ब्रिटिश गवर्नर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रे स्टीवेन्सन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
5:58 PM. 23 May 235:58 PM. 23 May
आदित्य सिंह राजपूत का आखिरी मैसेज
स्वीटी ने आदित्य सिंह राजपूत के आखिरी मैसेज के बारे में बताते हुए कहा, कुछ दिन पहले उसका संदेश मिला. मुझे चोट लग गई थी और वह मुझे वॉयस मैसेज भेज रहा था. उसने कहा था, कोई नहीं कहता कि तुम्हें चोट लगी है, तुम ठीक हो जाओगी. उसका आखिरी मैसेज था, जल्दी घर आ जाओ.. मैं तुम्हें मैगी खिलाऊंगा.” उन्होंने आगे कहा, “मुझे अब भी उम्मीद है कि यह खबर झूठी है. मुझे विश्वास नहीं हो रहा.”
5:58 PM. 23 May 235:58 PM. 23 May
गौरव खन्ना ने पत्नी को गिफ्ट की कार
अनुपमा फेम अनुज यानी गौरव खन्ना ने हाल ही में पत्नी आकांक्षा चमोला को एक एसयूवी गिफ्ट की है. एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी खुद दी. बता दें कि अनुपमा शो की वजह से अनुज को काफी लोकप्रियता मिली है.
https://www.instagram.com/p/CsDJCi0AU7w/
5:58 PM. 23 May 235:58 PM. 23 May
आदित्य सिंह राजपूत के दोस्त का खुलासा
आदित्य सिंह राजपूत मौत से एक दिन पहले दोस्तों संग पार्टी कर रहे थे. आदित्य के एक दोस्त ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि हो सकता है कि टीवी अभिनेता की मौत दिल का दौरा पड़ने या उनके बाथरूम के फर्श पर गिरने के बाद हुई हो. ड्रग्स ओवरडोज की वजह से उसकी मौत नहीं हो सकती. साथ ही कहा कि, “पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और हम सभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.”
Aditya Singh Rajput के दोस्त ने किया खुलासा, बताया- इस वजह से हुई आदित्य की मौत
1:35 PM. 23 May 231:35 PM. 23 May
RRR फेम एक्टर रे स्टीवेनसन का निधन
रे स्टीवेन्सन का इटली में 58 साल की उम्र में निधन हो गया. एक्टर ने ‘आरआरआर’ फिल्म में खलनायक ब्रिटिश गवर्नर का किरदार निभाया था. राजामौली की इस मूवी में उन्होंने अपने किरदार से जान डाल दी थी. उन्होंने थौर” और “किंग आर्थर” जैसी मूवीज में काम किया था.
मुख्य बातें
Entertainment News Live: आयरिश अभिनेता रे स्टीवेन्सन का निधन हो गया. रे ने “पनिशर: वॉर ज़ोन,” “किंग आर्थर,” “थोर” फिल्मों में काम किया था. उनकी उम्र 58 साल थी. एक्टर ने ‘आरआरआर’ फिल्म में खलनायक ब्रिटिश गवर्नर की भूमिका निभाई थी. वहीं, टीवी एक्टर और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत की बीते सोमवार मौत हो गई. आदित्य की मौत से उनके दोस्त और चाहनेवाले काफी शॉक्ड है. पुलिस जांच में जुट गई है और कहा जा रहा है कि आज पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आएगी.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.