Entertainment News Live: काजोल की वेब सीरीज द ट्रायल का ट्रेलर आउट, कोर्ट रूम ड्रामा ने फैंस को किया इम्प्रेस
Copied link
Entertainment News Live: निर्माता मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच मुंबई में सात फेरे लिए. शादी की तसवीरें सामने आई है, जिसमें दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है. वहीं, शादी के बाद मधु और इरा ने जुहू में रिसेप्शन रखा, जिसमें आमिर खान, उनके बेटे जुनैद, अनिल कपूर, राकेश रोशन, ऋतिक रोशन, अल्लू अर्जुन, अनुपम खेर, सोनाली बेंद्रे, गोल्डी बहल, सोनाली कुलकर्णी और अन्य सेलेब्स ने शिरकत की. तसवीरें और वीडियोज सामने आ रहे है.
10:56 PM. 12 Jun 2310:56 PM. 12 Jun
फिर से पापा बने प्रभुदेवा, बेबी गर्ल संग समय बिताने का किया वादा
कोरियोग्राफर, निर्देशक और अभिनेता प्रभुदेवा के घर किलकारियां गुंजी हैं, क्योंकि वह फिर से पिता बन गए हैं, उनकी दूसरी पत्नी हिमानी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. इसकी पुष्टि करते हुए प्रभु ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “हां! ये सच है. मैं इस उम्र में फिर से पिता बना हूं. मैं बहुत खुश और पूर्ण महसूस कर रहा हूं.”
10:56 PM. 12 Jun 2310:56 PM. 12 Jun
फिर चर्चा में नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में कहा था कि सिंधी भाषा ‘अब पाकिस्तान में नहीं बोली जाती’. सोशल मीडिया यूजर्स, विशेष रूप से पाकिस्तान की सिंधी भाषी आबादी द्वारा उनके ‘गलत सूचना’ वाले बयान की आलोचना की गई थी. अब, दिग्गज अभिनेता ने ‘पाकिस्तान की पूरी सिंधी भाषी आबादी’ से माफी मांगी है. अपने नवीनतम फेसबुक पोस्ट में, नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि सिंधी-भाषी ‘उनकी गलत राय से बहुत आहत हुए हैं’. उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, “ओके ओके, मैं पाकिस्तान की पूरी सिंधी भाषी आबादी से माफी मांगता हूं, जो मुझे लगता है कि मेरी गलत राय से बहुत आहत हैं. मैं मानता हूं कि मुझे गलत जानकारी थी, लेकिन क्या इसके लिए मुझे सूली पर चढ़ाना जरूरी है?
10:56 PM. 12 Jun 2310:56 PM. 12 Jun
द ट्रायल का ट्रेलर
काजोल की फर्स्ट वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ का धमाकेदार ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है. ये सीरीज डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. दो मिनट के वीडियो में, हमें काजोल के कोर्ट रूम ड्रामा में अभी तक का सबसे अच्छा लुक मिला. कोर्ट रूम ड्रामा में काजोल को नयोनिका सेनगुप्ता के रूप में देखा गया है, जो एक गृहिणी है, जिसे अपने पति के सार्वजनिक घोटाले के बाद वकील के रूप में काम पर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ता है.
5:12 PM. 12 Jun 235:12 PM. 12 Jun
जरा हटके जरा बचके हुई हिट
अभिनेता विक्की कौशल और सारा अली खान के हाथ एक और हिट लगी है. उनकी लेटेस्ट फिल्म जरा हटके जरा बचके ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 53 करोड़ की कमाई की है और इसे ‘हिट’ घोषित किया गया है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ताजा आंकड़े ट्विटर पर शेयर किए हैं. “ज़रा हटके ज़रा बचके एक हिट है… ₹50 करोड़ [दिन 10] को पार करता है, ₹70 करोड़ हिट करने के लिए पर्याप्त सहनशक्ति है… संदेहियों के सभी अनुमानों / गणनाओं को गलत साबित करता है, जिन्होंने 20 करोड़ जीवनकाल (संग्रह) की भविष्यवाणी की थी… [सप्ताह 2] शुक्रवार ₹3.42 करोड़, शनिवार ₹5.76 करोड़, रविवार ₹7.02 करोड़. कुल: ₹53.55 करोड़। भारत बिज़ (व्यवसाय).”
फिल्म निर्माता मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी की शादी के रिसेप्शन में आमिर खान, ऋतिक रोशन और टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस अंदाज में नजर आए. आमिर , ऋतिक रोशन और अल्लू अर्जुन एक दूसरे को बधाई देते हुए. खैर, पहले कभी नहीं देखा गया पल काफी कीमती है, क्योंकि यह नेटिज़न्स को खुश कर देगा.
2:54 PM. 12 Jun 232:54 PM. 12 Jun
विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा की शादी में पहुंचे ये स्टार्स
मधु मंटेना-इरा त्रिवेदी के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए ये स्टार्स
मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी के वेडिंग रिसेप्शन में कई बड़े सेलेब्स नजर आए. आमिर खान अपने बेटे जुनैद के साथ दिखे. आमिर ने व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना था और उनके बेटे सूट-बूट में नजर आए. वहीं, ऋतिक रोशन अपनी लेडीलव सबा आजाद के साथ दिखे. दोनों साथ में काफी जच रहे थे.
प्रोड्यूसर मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी की अब शादी हो चुकी है. इरा ने सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत तस्वीरें साझा की. तस्वीरों में से एक में मधु को इरा के गले में वरमाला डालते हुए और उसके हाथ पर किस करते हुए दिखाया गया है. इरा ने मैचिंग ब्लाउज़ और गोल्डन स्टेटमेंट बेल्ट के साथ एक खूबसूरत गुलाबी साड़ी पहनी थी. तसवीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अब मैं पूरी हो गई हूं.”
https://www.instagram.com/p/CtWhcXnLlsA/?hl=en
12:43 PM. 12 Jun 2312:43 PM. 12 Jun
विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा ने की शादी
फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड वेदांत सारदा के साथ शादी कर ली. कपल ने अपने परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए. इस शादी में आमिर खान, कुणाल कपूर, बॉबी देओल, सनी लियोन के साथ पति डेनियल वेबर और उनके बच्चों, संदीपा धर, अविका गोर, महेश भट्ट को उनकी बेटी पूजा भट्ट शामिल हुई.
मुख्य बातें
Entertainment News Live: निर्माता मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच मुंबई में सात फेरे लिए. शादी की तसवीरें सामने आई है, जिसमें दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है. वहीं, शादी के बाद मधु और इरा ने जुहू में रिसेप्शन रखा, जिसमें आमिर खान, उनके बेटे जुनैद, अनिल कपूर, राकेश रोशन, ऋतिक रोशन, अल्लू अर्जुन, अनुपम खेर, सोनाली बेंद्रे, गोल्डी बहल, सोनाली कुलकर्णी और अन्य सेलेब्स ने शिरकत की. तसवीरें और वीडियोज सामने आ रहे है.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.